Move to Jagran APP

भाजपा महिला मोर्चा का विस्तार, माया पंत को बनाया अध्यक्ष

भाजपा जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर ने जनपद में महिला मोर्चा का विस्तार किया है। प्रदेश संगठन के निर्देश पर माया पंत को जिलाध्यक्ष और ममता नयाल को मंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई है।

By BhanuEdited By: Published: Sat, 02 Feb 2019 10:38 AM (IST)Updated: Sat, 02 Feb 2019 10:38 AM (IST)
भाजपा महिला मोर्चा का विस्तार, माया पंत को बनाया अध्यक्ष
भाजपा महिला मोर्चा का विस्तार, माया पंत को बनाया अध्यक्ष

देहरादून, जेएनएन। भाजपा जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर ने जनपद में महिला मोर्चा का विस्तार किया है। प्रदेश संगठन के निर्देश पर माया पंत को जिलाध्यक्ष और ममता नयाल को मंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई है। नव नियुक्ति पदाधिकारियों को लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटने की अपील की गई। 

loksabha election banner

प्रदेश संगठन मंत्री नरेश बंसल से राय-मशवरा के बाद जिला संगठन ने महिला मोर्चा का विस्तार किया गया है। सर्वसम्मति ने जिलाध्यक्ष शमशेर पुंडीर ने सरोज कैंतुरा को महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष बनाया गया है। 

वहीं, जिला देहरादून में नवीन चौधरी उपाध्यक्ष, अनिल अग्रवाल कोषाध्यक्ष तथा शशी चौहान को जिला कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। जिला मीडिया प्रभारी संपूर्ण सिंह रावत ने बताया कि नव नियुक्ति पदाधिकारियों को त्रिशक्ति सम्मेलन के अलावा लोकसभा की तैयारी में जुटने को कहा गया है। 

त्रिशक्ति सम्मेलन की तैयारी 

भाजपा धर्मपुर मंडल के कार्यकर्ताओं ने त्रिशक्ति सम्मेलन को लेकर अंतिम रूप दिया। इसके लिए बूथ अध्यक्ष, बूथ पालक, बीएलए को प्रवेशिका प्रदान करने के साथ ही सम्मेलन के उद्देश्य पर जानकारी दी। मंडल महामंत्री महेश पाण्डे ने सभी बूथों की त्रिशक्ति को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने को कहा है। उन्होंने बूथ समिति को बूथ जीता चुनाव जीता का मूलमंत्र के साथ शामिल होने का अनुरोध किया।

यह भी पढ़ें: केंद्रीय अंतरिम बजट को कांग्रेस ने बताया दिशाहीन और विकासविरोधी

यह भी पढ़ें: भाजपा और कांग्रेस के खिलाफ धार्मिक स्थलों पर धरना देगा उक्रांद

यह भी पढ़ें: जन समस्याओं को लेकर कांग्रेसियों ने नगर निगम में बोला हल्ला 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.