रूस के उप प्रधानमंत्री ने विश्व विख्यात गंगा आरती में किया सहभाग

रूस के उप प्रधानमंत्री यूरी पेत्रोविच ट्रुटनेव अपनी धर्मपत्नी नतालिया पेत्रोविच ने परमार्थ निकेतन में गंगा आरती में सहभाग किया। इसके बाद उन्होंने परमार्थ निकेतन से विदा ली।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Tue, 18 Jun 2019 01:47 PM (IST) Updated:Tue, 18 Jun 2019 01:47 PM (IST)
रूस के उप प्रधानमंत्री ने विश्व विख्यात गंगा आरती में किया सहभाग
रूस के उप प्रधानमंत्री ने विश्व विख्यात गंगा आरती में किया सहभाग

ऋषिकेश, जेएनएन। रूस के उप प्रधानमंत्री यूरी पेत्रोविच ट्रुटनेव अपनी धर्मपत्नी नतालिया पेत्रोविच ने रविवार शाम परमार्थ निकेतन स्थित गंगा तट पर होने वाली विश्व विख्यात गंगा आरती में सहभाग किया। इसके बाद उन्होंने परमार्थ निकेतन से विदा ली। 

परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज व जीवा की अंतरराष्ट्रीय महासचिव साध्वी भगवती सरस्वती ने रूस के उप प्रधानमंत्री यूरी पेत्रोविच टुटनेव के साथ जल एवं पर्यावरण संरक्षण पर विस्तार से चर्चा की। विदित हो कि पेत्रोविच वर्ष 2012 में रूस के प्राकृतिक संसाधन और पर्यावरण मंत्री भी रह चुके हैं। स्वामी चिदानंद व साध्वी भगवती के साथ रूस के उप प्रधानमंत्री व उनकी पत्नी ने विश्व स्तर पर जल की आपूर्ति के लिए वाटर ब्लेसिंग सेरेमनी भी संपन्न की। दोनों ही गंगा आरती में सहभाग कर प्रफुल्लित थे। उन्होंने कहा कि गंगा तट पर आध्यात्मिक ही नहीं, आत्मिक शांति भी प्राप्त होती है।

यह भी पढ़ें: रूस के उप प्रधानमंत्री यूरी पेत्रोविच ट्रुटनेव पहुंचे परमार्थ निकेतन

यह भी पढ़ें: पौलेंड में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे नन्हीं दुनिया के बच्चे, पढ़िए पूरी खबर

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी