रूस के उप प्रधानमंत्री यूरी पेत्रोविच ट्रुटनेव पहुंचे परमार्थ निकेतन
रूस के उप प्रधानमंत्री यूरी पेत्रोविच ट्रुटनेव रविवार को सपत्नीक परमार्थ निकेतन आश्रम पहुंचे।
ऋषिकेश, जेएनएन। रूस के उप प्रधानमंत्री यूरी पेत्रोविच ट्रुटनेव रविवार को सपत्नीक परमार्थ निकेतन आश्रम पहुंचे। इस दौरान साध्वी भगवती सरस्वती ने उन्हें परमार्थ के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज के सानिध्य में परमार्थ निकेतन, जीवा और गंगा एक्शन परिवार की ओर से वैश्विक स्तर पर किए जा रहे कार्यो की विस्तृत जानकारी दी।
साध्वी भगवती सरस्वती ने कुंभ मेला, अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव, महाग्रंथ हिंदू धर्म विश्वकोश आदि के बारे में भी रूसी उप प्रधानमंत्री को जानकारी दी। इस मौके पर स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि भारत की आजादी के पश्चात भारत और रूस के बीच मजबूत राजनीतिक, आर्थिक व सैन्य संबंध रहे हैं। लेकिन, अब दोनों देशों को पर्यावरण संरक्षण और ग्लोबल वार्मिंग पर भी मिलकर कार्य करना होगा। यदि यह दोनों देश मिलकर इस ओर कदम बढ़ाएंगे तो इसके बेहतर परिणाम देखने को मिलेंगे। विदित हो कि यूरी पेत्रोविच टुटनेव पूर्व में रूस के प्राकृतिक संसाधन और पर्यावरण मंत्री के रूप में भी कार्य कर चुके हैं।
यह भी पढ़ें: पौलेंड में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे नन्हीं दुनिया के बच्चे, पढ़िए पूरी खबर
यह भी पढ़ें: भारत में मॉरीशस के उच्चायुक्त ने की बदरी विशाल की पूजा
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप