जीएसटी की चुनौतियों से निपटने में सक्षम हैं विभाग, पढ़ि‍ए पूरी खबर

राज्य कर सेवा संघ के 73वें स्थापना दिवस समारोह में जीएसटी की चुनौती व संभावनाओं पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि वाणिज्य कर सेवा संघ से लेकर अब राज्य कर सेवा संघ के रूप में अधिकारियों ने राज्य के हित में तत्परता से काम किया है।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 03:54 PM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 03:54 PM (IST)
जीएसटी की चुनौतियों से निपटने में सक्षम हैं विभाग, पढ़ि‍ए पूरी खबर
उत्‍तराखंड के काबीना मंत्री मदन कौशिक। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, देहरादून। राज्य कर सेवा संघ के 73वें स्थापना दिवस समारोह में जीएसटी की चुनौती व संभावनाओं पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि वाणिज्य कर सेवा संघ से लेकर अब राज्य कर सेवा संघ के रूप में अधिकारियों ने राज्य के हित में तत्परता से काम किया है। इस क्रम को बरकरार रखने का संकल्प भी लिया गया।

समारोह का उद्घाटन काबीना मंत्री मदन कौशिक ने किया। उन्होंने कहा कि सरकार के नीतिगत लक्ष्यों को राज्य कर विभाग से प्राप्त राजस्व के बिना हासिल करना संभव नहीं है। कौशिक ने आश्वासन दिया कि नई व्यवस्था में जो मुश्किलें आ रही हैं, सरकार उन्हें सुलझाने का पूरा प्रयास करेगी। आयुक्त राज्य कर डॉ. अहमद इकबाल ने कहा कि जीएसटी के रूप में अप्रत्यक्ष कर प्रणाली में बड़ा बदलाव आया है। इस तरह के बदलाव को आत्मसात करने के लिए आशा और आशंका के बीच सामंजस्य जरूरी होता है। अच्छी बात है कि हमारे अधिकारी नवीन कर प्रणाली में भी बेहतर काम करने का निरंतर प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने उम्मीद जताई कि जीएसटी में वर्तमान में जो चुनौतियां सामने आ रही हैं, उनसे विभाग बेहतर तरीके से निपट रहा है। प्रदेश का राजस्व संग्रह भी बढ़ने लगा है। वहीं, संघ के अध्यक्ष उपायुक्त यशपाल सिंह ने रोड टू 2022 विजन डॉक्यूमेंट प्रस्तुत किया। जिसमें उन्होंने राज्य कर विभाग के आरंभ से लेकर वर्तमान तक के सफर के बारे में बताया। इस दौरान मुख्यमंत्री के अपर सचिव प्रदीप रावत समेत प्रदेशभर से तमाम कार्यरत व सेवानिवृत्त कार्मिक उपस्थित रहे।  

यह भी पढ़ें-शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक बोले, शिक्षकों की समस्याओं का होगा समाधान

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी