शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक बोले, शिक्षकों की समस्याओं का होगा समाधान
उत्तराखंड के शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने उच्च शिक्षण संस्थानों के शिक्षकों को सरकार की तरफ से उनकी समस्याओं का समाधान किए जाने का भरोसा दिया है। वह राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ कीबैठक को संबोधित कर रहे थे।
जागरण संवाददाता, देहरादून। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने उच्च शिक्षण संस्थानों के शिक्षकों को सरकार की तरफ से उनकी समस्याओं का समाधान किए जाने का भरोसा दिया है। वह राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ कीबैठक को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन से शिक्षा क्षेत्र में होने वाले व्यापक बदलाव का असर शीघ्र ही दिखेगा।
रविवार को भाऊवाला स्थित देवरस कुंज में हुई महासंघ कीबैठक में शिक्षाविदों ने शिक्षा में सुधार को लेकर अपनी राय रखी। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के राष्ट्रीय सहसंगठन मंत्री ओमपाल सिंह ने संगठन की रीति-नीति पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि महासंघ अन्य शिक्षक संगठनों से अलग है। यह संगठन शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए तत्परता के साथ ही समाज व राष्ट्र निर्माण के दायित्व के संकल्प को लेकर बनाया गया है। उन्होंने कहा कि संगठन का हर कार्यकर्ता प्रमाणिक, अनुशासित, शिक्षा को समय देने वाला, मृदुभाषी, सामंजस्य बनाने वाला, समाज को दिशा देने वाला आत्मविश्वास से परिपूर्ण होना चाहिए।
महासंघ के प्रदेश महामंत्री डॉ. अनिल नौटियाल ने सरकार की ओर से शिक्षा सुधार के लिए उठाए गए सकारात्मक और रचनात्मक कार्यों पर बात की। साथ ही वर्तमान अशासकीय विद्यालयों, महाविद्यालयों, स्थानांतरण नीति और शैक्षिक तंत्र के लिए आवश्यक सुझाव दिए। महिला संवर्ग की अध्यक्ष डॉ. रश्मि रावत ने संगठन में महिलाओं की सहभागिता और किसी मसले पर निर्णय की प्रक्रिया में भागीदारी पर अपना मत रखा। बैठक की अध्यक्षता करते हुए कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. प्रशांत सिंह ने शिक्षकों की समस्याओं और सेवा शर्तों पर चर्चा की।
समाधान के लिए उन्होंने सरकार को आवश्यक सुझाव भी दिए। संयोजक डॉ. हरनाम सिंह ने संगठन के विस्तार के लिए महासंघ कीनियमित बैठकों के आयोजन की पैरवी की। देहरादून इकाई की महामंत्री डॉ. पारुल दीक्षित ने प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। बैठक मे गढ़वाल संभाग के अध्यक्ष प्रो. एचसी पुरोहित, डॉ. अलका सूरी, डॉ. सुषमा राणा, डॉ. ऋचा कांबोज, महेंद्र सिंह नेगी, लक्ष्मण सिंह रावत आदि ने भी महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
यह भी पढ़ें- आज से होंगी सीबीएसई की प्रयोगात्मक परीक्षाएं, स्कूलों को बोर्ड ने दिए यह निर्देश
Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें