कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जयंती पर राजीव गांधी को किया याद

भूतपूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की 75 वी जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका भावपूर्ण स्मरण किया।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Tue, 20 Aug 2019 01:58 PM (IST) Updated:Tue, 20 Aug 2019 01:58 PM (IST)
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जयंती पर राजीव गांधी को किया याद
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जयंती पर राजीव गांधी को किया याद

ऋषिकेश, जेएनएन। भूतपूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की 75 वी जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका भावपूर्ण स्मरण किया। रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन में कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता नगर निगम परिसर वाटिका स्थित राजीव गांधी की मूर्ति स्थल पर पहुंचे। 

यहां कार्यकर्ताओं ने मूर्ति की साफ सफाई के साथ माल्यार्पण किया। इस दौरान वक्ताओं ने राजीव गांधी को देश में संचार क्रांति का जनक बताते हुए कहां की पंचायतों की मजबूती का सपना उन्हीं के कारण पूरा हुआ है। 

इस अवसर पर जयेंद्र रमोला, शिव मोहन मिश्रा, विमला रावत, मधु जोशी, उमा ओबरॉय, सरोज देवराडी, जयपाल जाटव, एडवोकेट राकेश सिंह, मुमताज हाशिम,जयपाल जाटव, जगजीत सिंह, प्यारेलाल जुगलान, शकुंतला शर्मा, राधा रमोला, दीपक गौनियाल नंदकिशोर जाटव, भगवान सिंह पंवार, सहदेव राठौर, राहुल शर्मा, गुलशन राय आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव लड़ना होगा महंगा, जानिए कितनी हुई जमानत राशि

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में सक्रिय कार्यकर्ताओं को चुनावों में तवज्जो देगी कांग्रेस 

chat bot
आपका साथी