क्वारंटाइन केंद्रों में मौत पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, बदहाली पर सरकार को घेरा

कांग्रेस ने क्वारंटाइन केंद्रों की बदहाली के मुद्दे पर फिर सरकार को घेरा। प्रीतम सिंह ने कहा कि क्वारंटाइन केंद्रों में अव्यवस्था के चलते प्रवासी लोगों को जान गंवानी पड़ रही है।

By Raksha PanthariEdited By: Publish:Fri, 05 Jun 2020 09:15 AM (IST) Updated:Fri, 05 Jun 2020 09:15 AM (IST)
क्वारंटाइन केंद्रों में मौत पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, बदहाली पर सरकार को घेरा
क्वारंटाइन केंद्रों में मौत पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, बदहाली पर सरकार को घेरा

देहरादून, राज्य ब्यूरो। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने क्वारंटाइन केंद्रों की बदहाली के मुद्दे पर एक बार फिर सरकार को घेरा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि क्वारंटाइन केंद्रों में अव्यवस्था के चलते प्रवासी लोगों को जान गंवानी पड़ रही है। पौड़ी जिले में ऐसी कई मामले में अब तक सामने आ चुके हैं। इससे राज्य सरकार के इंतजामों की पोल खुल गई हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने गुरुवार को प्रदेश कार्यालय में पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर कोरोना महामारी के मौजूदा हालात पर चर्चा की। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों पर चिंता जताते हुए सरकार से टेस्टिंग क्षमता बढ़ाने की मांग की गई। प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि सुरक्षित माने जा रहे पर्वतीय जनपदों में भी कोरोना संक्रमण पैर पसार चुका है।

प्रीतम सिंह ने जिलाध्यक्षों से भी दूरभाष पर वार्ता कर जिलों में कोरोना की स्थिति का जायजा लिया। बैठक में प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, राजीव महॢष, हरिकृष्ण भट्ट, अजय सिंह, लालचंद शर्मा, गरिमा दसौनी, एआईसीसी सदस्य अजय नेगी, डाटा विभाग के दीवान सिंह तोमर मौजूद थे। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री हरिकृष्ण भट्ट ने प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह को कांग्रेस भवन परिसर के सैनिटाइजेशन को मशीन भेंट की।

पार्टी नेताओं के विरोधाभासी बयान पर जोशी की आपत्ति

प्रदेश में कांग्रेस नेताओं के बीच आपसी खींचतान एक बार फिर तेज होने लगी है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव प्रकाश जोशी ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह को पत्र लिखकर कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों की विरोधाभासी बयानबाजी पर आपत्ति जताई है।

पत्र में उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौर में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के विरोधाभासी बयानों से पार्टी को असहज होना पड़ रहा है। प्रदेश सरकार के मंत्री सतपाल महाराज के कोरोना संक्रमण के बाद मुख्यमंत्री समेत अन्य मंत्रियों के क्वारंटाइन होने पर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट ने राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की। इसके तुरंत बाद पार्टी के दो वरिष्ठ पदाधिकारियों विजय सारस्वत और धीरेंद्र प्रताप ने बिष्ट के बयान को उनका निजी बयान बताया। इसके अगले ही दिन पार्टी उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग कर दी।

यह भी पढ़ें: त्रिवेंद्र सरकार को कांग्रेस ने भेजा सुझाव पत्र, तत्काल कार्रवाई करने की मांग की

उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी नेताओं की बैठक कर पार्टी लाइन तय करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि विरोधाभासी बयानबाजी से पार्टी की छवि बिगड़ रही है। उन्होंने कोरोना संकटकाल में पार्टी विधायकों के वेतन-भत्तों की कटौती के प्रस्ताव को समर्थन की पैरवी भी की।

यह भी पढ़ें: Coronavirus: कांग्रेस का सरकार पर हमला, कहा-क्वारंटाइन सेंटरों में बिताएं एक रात

chat bot
आपका साथी