उत्तराखंड है गंगा-यमुना का उद्गम स्थल, यहीं से करनी होगी स्वच्छता की पहल

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सीएम यमुना बचाओ अभियान दल द्वारा आयोजित जन चेतना शोभा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

By Raksha PanthariEdited By: Publish:Sat, 12 May 2018 05:01 PM (IST) Updated:Sun, 13 May 2018 05:02 PM (IST)
उत्तराखंड है गंगा-यमुना का उद्गम स्थल, यहीं से करनी होगी स्वच्छता की पहल
उत्तराखंड है गंगा-यमुना का उद्गम स्थल, यहीं से करनी होगी स्वच्छता की पहल

देहरादून, [जेएनएन]: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि गंगा और यमुना दोनों का उद्गम स्थान उत्तराखंड में है। इसलिए दोनों नदियों को स्वच्छ और निर्मल बनाए रखने के लिए यहीं से सबको एकसाथ मिलकर प्रयास करने होंगे। 

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सीएम आवास में यमुना बचाओ अभियान दल द्वारा आयोजित जन चेतना शोभा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर विधायक गणेश जोशी भी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि नदियों का संरक्षण हम सबकी सामाजिक जिम्मेदारी है। सामाजिक संस्थाएं इस क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि गंगा-यमुना की अविरलता को बनाए रखने के लिए हमें बहुआयामी प्रयास करने होंगे। हमें उन सभी धाराओं को जीवित रखना होगा, जिनसे मिलकर ये नदियां बनती हैं। 

वहीं उन्होंने ये भी कहा कि यमुना बचाओ अभियान के तहत अनमोल ग्राम स्वराज संस्थान और शिव शक्ति राम चरित्र सेवा के स्वयं सेवकों द्वारा तीन दिन तक यमुना के सभी घाटों पर स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा।

यह भी पढ़ें: गोमुख से हरिद्वार तक गंगा में गिर रही नालों की गंदगी, कैसे निर्मल होगी गंगा

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड के चार शहर नमामि गंगे एक्शन प्लान में शामिल

यह भी पढ़ें: नमामि गंगे पर केंद्र ने खींची दिसंबर की डेडलाइन 

chat bot
आपका साथी