भोले महाराज के जन्‍मदिन पर हंस फाउंडेशन की 100 करोड़ की योजनाओं का किया लोकार्पण

हंस फाउंडेशन के अध्यक्ष भोले महाराज के जन्मोत्सव पर 100 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का लोकार्पण किया गया। इनमें कौशल विकास केंद्र व कोविड टेस्टिंग सेंटरों की स्‍थापना प्रमुख है।

By Edited By: Publish:Tue, 28 Jul 2020 08:39 PM (IST) Updated:Wed, 29 Jul 2020 04:02 PM (IST)
भोले महाराज के जन्‍मदिन पर हंस फाउंडेशन की 100 करोड़ की योजनाओं का किया लोकार्पण
भोले महाराज के जन्‍मदिन पर हंस फाउंडेशन की 100 करोड़ की योजनाओं का किया लोकार्पण

देहरादून, राज्य ब्यूरो। हंस फाउंडेशन के अध्यक्ष भोले महाराज के जन्मोत्सव पर 100 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का मंगलवार को लोकार्पण किया गया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री धन सिंह रावत, माता मंगला और भोले महाराज ने संयुक्त रूप से इन योजनाओं का लोकार्पण किया। इन योजनाओं में कौशल विकास केंद्र और कोविड टेस्टिंग सेंटरों की स्थापना प्रमुख है। मुख्यमंत्री आवास पर हुए कार्यक्रम में विद्यालय रथ योजना के तहत चार विद्यालयों के बसें और जीवन रक्षक अभियान के तहत जिला अस्पताल टिहरी, रुद्रप्रयाग और भारत माता मंदिर को एंबुलेंस प्रदान की गई। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इन बसों और एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान शिक्षा अभियान के तहत उत्तराखंड के कई राजकीय महाविद्यालयों में पुस्तकालयों के नवीनीकरण की परियोजना को हरी झंडी दिखाई गई। फाउंडेशन द्वारा महामारी से निपटने के लिए प्रदेश के 250 गैर सरकारी विद्यालयों के स्टाफ को 15 दिनों का वेतन देने की योजना की शुरुआत की गई।

यह भी पढ़ें: UK Board 10th & 12th Result 2020: 10वीं में गौरव सकलानी और 12वीं में ब्यूटी वत्सल ने किया उत्तराखंड टॉप, यहां देखें रिजल्ट

नैनीताल महिला पुलिस को दोपहिया वाहन देने की योजना को मंजूरी 

महिला पुलिस बल को सक्षम बनाने के लिए के लिए नैनीताल महिला पुलिस को शीघ्र ही दो पहिया वाहन प्रदान करने की योजना को भी इस दौरान मंजूरी दी गई। इसके अलावा उत्तरकाशी के दूरस्थ गांवों के 110 परिवारों के जीवन में रोशनी की किरण पहुंचाने के लिए हंस ऊर्जा अभियान के तहत सोलर लाइटें भी उपहार स्वरूप प्रदान की गई। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने भोले महाराज के जन्म दिवस पर उनके सुदीर्घ जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि भोले महाराज का जीवन गरीबों की निस्वार्थ सेवा में समर्पित है। राज्य सरकार को भी उनका हमेशा सहयोग मिला है। माता मंगला व भोले महाराज समाज सेवा की भारतीय परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। हंस फाउंडेशन द्वारा स्वास्थ्य, शिक्षा व संस्कृति के क्षेत्र में कार्य करने के साथ ही आत्मनिर्भरता के लिए अनेक गांवों को कृषि व बागवानी के क्षेत्र में स्वावलंबी बनाने के लिए प्रभावी मदद की जा रही है। कोरोना महामारी से लड़ने के लिए हंस फाउंडेशन फ्रंटलाइन वॉरियर्स की भूमिका निभा रहा है।

यह भी पढ़ें: पोखड़ा के घंडियाल मल्‍ला गांव में पिंजरे में फंसा गुलदार

chat bot
आपका साथी