राफेल मुद्दे को लेकर कांग्रेस शुरू से ही जनता को कर रही गुमराह: भाजपा

राफेल मुद्दे को लेकर भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ जगह जगह विरोध प्रदर्शन किया और राहुल गांधी का पुतला जलाया।

By Raksha PanthariEdited By: Publish:Mon, 17 Dec 2018 04:40 PM (IST) Updated:Mon, 17 Dec 2018 04:40 PM (IST)
राफेल मुद्दे को लेकर कांग्रेस शुरू से ही जनता को कर रही गुमराह: भाजपा
राफेल मुद्दे को लेकर कांग्रेस शुरू से ही जनता को कर रही गुमराह: भाजपा

देहरादून, जेएनएन। राफेल मुद्दे पर भाजपा कांग्रेस को घेरने का कोर्इ भी मौका नहीं छोड़ रही है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह कांग्रेस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर राहुल गांधी का पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी राफेल मामले को लेकर जनता को गुमराह कर रही है।  

बीजेपी के धर्मपुर ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के राफेल मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ बोले गए झूठ के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने आइएसबीटी चौक पर राफेल मुद्दे पर राहुल गांधी का पुतला जलाया। 

वहीं, ऋषिकेश में भी राफेल को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांकेतिक जाम लगाकर कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पुतला फूंका। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी राफेल मामले में शुरू से ही झूठ बोलकर जनता को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि को भी धूमिल करने की कोशिश की, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के फैसले से कांग्रेस की पोल खुल गई है। 

सिख युवक ने मौके पर किया हंगामा 

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ जब भाजपा कार्यकर्ताओं ने जाम लगाया तो जाम में फंसे एक सिख युवक ने मौके पर हंगामा शुरू कर दिया। दून तिराहा में सांकेतिक जाम के दौरान फंसे युवक ने भाजपा कार्यकर्ताओं का यह कहकर विरोध किया की पुतला फूंकना है तो सड़क के किनारे फूंको। सड़क में जाम से लोगों को परेशानी होती है। युवक की बात से उखड़े कुछ कार्यकर्ताओं ने उसके साथ धक्का-मुक्की की। बाद में पुलिस ने युवक को भीड़ से अलग किया।

डोर्इवाला में भी भाजपा का प्रदर्शन 

राफेल विमान सौदे के मामले पर भाजपा ने डोईवाला और भानियावाला चौक पर कांग्रेस का पुतला फूंका और झूठे आरोप लगाए जाने के विरोध में नारेबाजी की। भाजपाईयो ने कहा कि

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी के खिलाफ झूठे आरोप लगाए थे और अब ये साबित भी हो चुका है।  

उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में बोफोर्स घोटाला, कोलगेट घोटाले, 2जी स्पेक्ट्रम घोटाला, आदर्श सोसायटी घोटाला, कॉमनवेल्थ घोटाला, अगस्ता वेस्ट लैंड घोटाला और नेशनल हेराल्ड घोटाले हुए हैं। जिनका कांग्रेस को जवाब देना चाहिए।

यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेस का झूठ बेपर्दा, राफेल सौदे में नहीं गड़बड़ी: वीके सिंह

यह भी पढ़ें: राष्ट्रीय महामंत्री सरोज पांडेय ने कसे संगठन के पेच, दो टूक कह गर्इं ये बात

chat bot
आपका साथी