भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बोले, सरकारों की उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता

भाजपा के नए प्रदेश कार्यालय का राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने वर्चुअली भूमि पूजन और शिल्यान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर एक पार्टी का कार्यालय राजनेता के निवास स्थान से संचालित होता है तो इसका मतलब है कि पार्टी उस व्यक्ति है।

By Raksha PanthariEdited By: Publish:Sat, 17 Oct 2020 01:44 PM (IST) Updated:Sat, 17 Oct 2020 10:56 PM (IST)
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बोले, सरकारों की उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता
राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भाजपा प्रदेश कार्यालय का किया वर्चुअल शिलान्यास।

देहरादून, राज्य ब्यूरो। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि पार्टी पांच 'क' (कार्यकर्ता, कार्यक्रम, कोष, कार्यकारिणी और कार्यालय) पर कार्य करते हुए आगे बढ़ती है। कार्यालय, कार्यकर्ताओं के संस्कार का केंद्र और स्रोत होता है। नड्डा ने शनिवार को दिल्ली से वर्चुअल आधार पर देहरादून में रिंग रोड पर बनने वाले प्रदेश भाजपा के नए कार्यालय का शिलान्यास करने के बाद यह बात कही। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी की रीति- नीति और केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां, योजनाएं बूथ स्तर तक पहुंचाने को वॉट्सएप ग्रुप बनाए जाएंगे।

भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने कहा कि पार्टीजनों के सहयोग से बनने वाले नए कार्यालय में मीडिया, सोशल मीडिया, डिजिटल लाइब्रेरी जैसी जरूरतों का ध्यान रखा गया है। वह विपक्ष पर निशाना साधने से भी नहीं चूके। उन्होंने कहा कि भाजपा और अन्य दलों में एक ही अंतर है। भाजपा में पार्टी ही परिवार है और दूसरे दलों में परिवार पार्टी है। उन्होंने कहा कि कोरोनाकाल में भाजपा की वर्चुअल रैलियां सार्थक रही हैं। लाखों कार्यकर्ता इनसे जुड़ते हैं। जब भाजपा का यही आइडिया दूसरे दल कॉपी करते हैं तो उनके कार्यकर्ता उंगली में गिनने लायक होते हैं। 

नड्डा ने बताया कि कोरोनाकाल में पार्टी द्वारा किए गए सेवा कार्यों को लेकर पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर ई-बुक तैयार कर रही है। संयुक्त राष्ट्र की नौ भाषाओं में इसका अनुवाद होगा। उन्होंने केंद्र की स्वामित्व योजना, किसान बिल, राष्ट्रीय शिक्षा नीति के साथ ही कोरोना से लड़ाई से जुड़े कार्यों को भी रेखांकित किया।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि पार्टी का नया भवन उत्तराखंड की संस्कृति और वास्तुकला की झलक को प्रदर्शित करेगा। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि कार्यकर्ताओं के सहयोग से बनने वाला यह भवन पहाड़ी शैली में बनेगा। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को भी याद किया। संचालन करते हुए पार्टी नेता अनिल गोयल ने कहा कि कार्यालय की रुपरेखा रखी।

कार्यक्रम में दिल्ली से केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, सांसद अजय टम्टा और अजय भट्ट, राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी, राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह व कार्यालय मंत्री महेंद्र पांडे वर्चुअली जुड़े। देहरादून में कार्यक्रम में पार्टी के प्रांतीय महामंत्री संगठन अजेय कुमार, उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. धन सिंह रावत, सांसद तीरथ सिंह रावत व माला राज्यलक्ष्मी शाह, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी व कुलदीप कुमार समेत कई मंत्री, विधायक, दायित्वधारी, पार्टी पदाधिकारी मौजूद थे। 

यह भी पढ़ें: भाजपा समर्थित क्षेत्र पंचायत सदस्य कांग्रेस में हुए शामिल

देहरादून में कार्यक्रम में मुख्‍यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष बंशीधर भगत, सांसद तीरथ सिंह रावत व माला राज्‍यलक्ष्‍मी शाह, राज्‍यमंत्री डॉ. धन सिंह रावत, प्रांतीय पदाधिकारी, कार्यकर्त्‍ता मौजूद थे। दिल्‍ली से राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष के साथ केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, सांसद अजय भट़्ट और अजय टम्‍टा, राज्‍यसभा सदस्‍य अनिल बलूनी आदि वर्चुअली इस कार्यक्रम से जुडे।

यह भी पढ़ें: भाजपा के कार्यों पर आभार यात्रा निकाले कांग्रेस, भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष ने ली चुटकी

chat bot
आपका साथी