उत्‍तराखंड में लॉकडाउन तोड़ने पर 861 लोगों को किया गया गिरफ्तार

लोग घरों में बैठने की बजाय सड़कों पर वाहन दौड़ाते नजर आए। पुलिस भी ऐसे लोगों के साथ सख्ती से निपटी और प्रदेश में 861 लोगों को गिरफ्तार किया।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Sun, 07 Jun 2020 02:45 PM (IST) Updated:Sun, 07 Jun 2020 02:45 PM (IST)
उत्‍तराखंड में लॉकडाउन तोड़ने पर 861 लोगों को किया गया गिरफ्तार
उत्‍तराखंड में लॉकडाउन तोड़ने पर 861 लोगों को किया गया गिरफ्तार

देहरादून, जेएनएन। शनिवार को साप्ताहिक बंदी होने के बावजूद कई लोग घरों में बैठने की बजाय सड़कों पर वाहन दौड़ाते नजर आए। पुलिस भी ऐसे लोगों के साथ सख्ती से निपटी और प्रदेश में 861 लोगों को गिरफ्तार किया।

साप्ताहिक बंदी के चलते पुलिस ने सुबह से ही चौराहों पर चेकिंग करनी शुरू कर दी। अनावश्यक घूमने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कसा। इस दौरान 1251 लोगों के चालान, जबकि 73 वाहनों को सीज किया। इसके अलावा आठ लाख रुपये शमन शुल्क वसूला। वहीं दून में सिटी पेट्रोल यूनिट और यातायात पुलिस ने अनावश्यक घूमने वालों के 35 लोगों के न्यायालय के चालान, दो वाहन सीज और 27 चालानों पर 15000 रुपये का शमन शुल्क वसूला। पुलिस के अनुसार आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

गार्ड को वेतन देने जा रहे व्यक्ति को पीटा

गार्ड को वेतन देने जा रहे व्यक्ति को कुछ लोगों ने बुरी तरह से पीट दिया। पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर सूर्यभूषण नेगी के अनुसार राजेंद्र नगर निवासी अवलोकन जैन का जीएमएस रोड पर प्लाट है, जहां वह गार्ड जय सिंह को वेतन देने जा रहे थे। इसी दौरान हरीश चंद्र, उनकी पत्‍नी बबली, बेटी डॉली, भीम सिंह और दो अन्य लोगों ने उन पर लोहे की सरिया से हमलाकर बुरी तरह से घायल कर दिया।

क्वारंटाइन अवधि पूर्ण किए बिना गई युवती, मुकदमा

संस्थागत क्वारंटाइन में होटल वायसराय में ठहरी युवती होटल स्टाफ के साथ अभद्रता कर क्वारंटाइन की अवधि पूर्ण किए बिना चली गई। पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने युवती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि 27 मई को सुविधा सिंह को होटल वायसराय में क्वारंटाइन किया गया था।

मास्क न पहनने वाले दुकानदारों पर मुकदमा

पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने मास्क न पहनने वाले पांच दुकानदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि मास्क न पहनने पर मोहम्मद शब्बीर, सोहेब अली, अंकित शर्मा, उस्मान अली और हुसैन आलम के खिलाफ केस दर्ज किया। होम क्वारंटाइन का उल्लंघन करने पर रामाशीष पर केस दर्ज किया।

यह भी पढ़ें: भाजपा नेता के बेटे ने सब्जी की दुकान पर काम करने वाले युवक को पीटा Haridwar News

लॉकडाउन के उल्लंघन में चार के खिलाफ मुकदमा

खाली प्लाट में बैठे चार लोगों के खिलाफ नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। एसओ दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि आरोपित संतोष, तरुण, वीरेंद्र और विशाल बद्रीपुर रूपनगर स्थित खाली प्लाट में झुंड बनाकर बैठे हुए थे।

यह भी पढ़ें: जानलेवा हमले के प्रयास में पिता और दो पुत्रों पर मुकदमा Dehradun News

chat bot
आपका साथी