मैदान के बाद पहाड़ में भी डेंगू का डंक, अब तक 73 मरीजों में पुष्टि

उत्तराखंड डेंगू का डंक लगातार गहराता ही जा रहा है। ताजा मामले में 25 और मरीजों में डेगू की पुष्टि हुई है। इस तरह प्रदेश में अब तक डेंगू पीड़ित मरीजों की संख्या 73 पहुंच गई।

By Edited By: Publish:Mon, 29 Jul 2019 08:21 PM (IST) Updated:Tue, 30 Jul 2019 11:56 AM (IST)
मैदान के बाद पहाड़ में भी डेंगू का डंक, अब तक 73 मरीजों में पुष्टि
मैदान के बाद पहाड़ में भी डेंगू का डंक, अब तक 73 मरीजों में पुष्टि

देहरादून, जेएनएन। उत्तराखंड डेंगू का डंक लगातार गहराता ही जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की तमाम कोशिशों के बाद भी इस बीमारी का मच्छर कहर बरपाता जा रहा है। ऐसा कोई दिन नहीं बीत रहा जब डेंगू के नए मामले नहीं आ रहे हैं। ताजा मामले में 25 और मरीजों में डेगू की पुष्टि हुई है। इनमें 23 देहरादून जनपद के हैं। एक मरीज पौड़ी और एक मरीज टिहरी जनपद से है। इस तरह प्रदेश में अब तक 73 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। 

जिला वैक्टर जनित रोग अधिकारी सुभाष जोशी ने बताया कि जिन 68 लोगों के सैंपल एलाइजा जांच के लिए भेजे गए थे, उनमें 25 मरीजों में डेगू की पुष्टि हुई है। इनमें भी 20 पुरूष व पांच महिलाएं शामिल हैं। बताया कि 24 मरीज ओपीडी में जांच कराने आए थे, जबकि एक मरीज हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में भर्ती है। 

सभी मरीजों के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। डेंगू प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर बीमारी की रोकथाम के लिए उपाय किए जा रहे हैं। लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। कुल मिलाकर मच्छर ने आतंक मचाना शुरू कर दिया है। मैदान के बाद अब पहाड़ में भी डेंगू का मच्छर सक्रिय है। यही वजह कि अब तक प्रदेश में जिन 73 मरीजों में डेगू की पुष्टि हुई है। उनमें छह मरीज अन्य जनपदों के रहने वाले हैं। 

रायपुर में बेलगाम होता जा रहा डेंगू 

जिन 25 मरीजों में डेगू की पुष्टि हुई है उनमें अकेले देहरादून के रायपुर क्षेत्र के 18 मरीज शामिल हैं। विकासनगर, डोईवाला, एमडीडीए डालनवाला, अजबपुर खुर्द व नेशविला रोड निवासी एक-एक मरीज हैं। देहरादून जनपद में अभी तक 67 मरीजों में डेगू की पुष्टि हो चुकी है। 

चिंता की बात यह कि इस बार रायपुर क्षेत्र में डेगू का डंक ज्यादा गहरा रहा है। इस क्षेत्र में अब तक 56 मरीजों को डेंगू का डंक लग चुका है। प्रभावित क्षेत्र का दौरा, स्प्रे व फॉगिंग डेंगू के बढ़ते मामलों की लेकर स्वास्थ्य महकमा भी चिंतित है। 

विभागीय टीम ने डेंगू प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर लोगों को डेंगू की बीमारी से बचाव के बारे में जागरूक किया। जिला वैक्टर जनित रोग अधिकारी सुभाष जोशी की अगुवाई में टीम भगत सिंह कालोनी, शास्त्रीपुरम, वाणी विहार, शांति विहार, रक्षापुरम, कल्पना विहार, लाडपुर आदि क्षेत्रों में पहुंची। 

वहां लोगों से अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने व पानी जमा नहीं होने देने की अपील की। पंपलेट वितरित कर लोगों को बीमारी के प्रति जागरूक भी किया गया। वहीं कुछ घरों में लार्वा नष्ट करने के लिए लार्वीसाइड (कीटनाशक) का छिड़काव भी किया गया। टीम में आशा फैसिलेटर पूनम व मिथिलेश के साथ ही क्षेत्र की आशा कार्यकर्ता भी शामिल रहीं। दूसरी तरफ नगर निगम के नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरके सिंह की अगुवाई वाली टीम ने क्षेत्र में जगह-जगह फॉगिंग व स्प्रे किया।

यह भी पढ़ें: दून के रायपुर में डेंगू को लेकर मुख्यमंत्री हुए कड़क, विधायक भी मैदान में उतरे Dehradun News

यह भी पढ़ें: एक ही दिन में यहां मिले डेंगू के 13 मरीज, स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप Dehradun News

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में गहराया डेंगू का डंक, चार और मरीजों में हुई पुष्टि

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी