Move to Jagran APP

उत्तराखंड में गहराया डेंगू का डंक, चार और मरीजों में हुई पुष्टि

स्वास्थ्य विभाग की तमाम कोशिशों के बाद भी डेंगू का डंक कमजोर नहीं हो रहा है। दन में चार और डेंगू के मरीज मिले। प्रदेश में अब तक 25 मरीजों को डेंगू का डंक लग चुका है।

By Edited By: Published: Wed, 24 Jul 2019 08:04 PM (IST)Updated: Thu, 25 Jul 2019 12:21 PM (IST)
उत्तराखंड में गहराया डेंगू का डंक, चार और मरीजों में हुई पुष्टि
उत्तराखंड में गहराया डेंगू का डंक, चार और मरीजों में हुई पुष्टि

देहरादून, जेएनएन। स्वास्थ्य विभाग की तमाम कोशिशों के बाद भी डेंगू का डंक कमजोर नहीं हो रहा। अब हर अंतराल बाद डेंगू के नए मरीज सामने आ रहे हैं। देहरादून में चार और मरीजों में डेगू की पुष्टि हुई। इनमें तीन मरीज 30 साल से कम उम्र के हैं। दून में अब तक 21 मरीजों में डेगू की पुष्टि हो चुकी है,  जबकि अन्य जनपदों से भी चार मरीजों में डेगू की पुष्टि हो चुकी है। 

loksabha election banner

मानसून की दस्तक के बाद प्रदेश में अब तक 25 मरीजों को डेंगू का डंक लग चुका है। इनमें 13 पुरुष व 12 महिलाएं सामने हैं। डेगू के बढ़ते असर को देखते हुए सरकारी व निजी अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सभी अस्पतालों को निर्देश जारी किए हैं कि मरीजों के उपचार में किसी तरह लापरवाही न बरती जाए। साथ ही डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में दौरा कर लोगों को जागरूक करने के लिए भी विशेष टीम गठित की गई है।

जानकारी के अनुसार जिन नए मरीजों में डेगू की पुष्टि हुई है उनमें तीन महिलाएं हैं। एक 27 वर्षीय युवक की एलाइजा जांच में भी डेंगू मिला है। चारों मरीज कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती हैं। जिला वैक्टर जनित रोग अधिकारी सुभाष जोशी के मुताबिक सभी मरीजों के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। 

डेंगू के मरीजों के लिए अस्पताल में अलग वार्ड बनाया गया है। जिन क्षेत्रों से डेगू के मरीज सामने आए हैं, वहां पर विभागीय टीम ने दौरा किया है। बहरहाल, डेंगू का डंक गहराता ही जा रहा है। इस बार दून के बाहरी क्षेत्रों में इसका ज्यादा असर है। 

घर-घर पहुंच रही टीम स्वास्थ्य विभाग की टीम 

डेंगू के बढ़ते कहर से पार पाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम अब घर-घर तक पहुंचने लगी है। पूर्व स्वास्थ्य निदेशक डॉ. एलएम उप्रेती व जिला वैक्टर जनित रोग अधिकारी सुभाष जोशी की अगुवाई में विभागीय टीम ने विभिन्न स्थानों का दौरा किया। टीम ने सहस्रधारा रोड व रायपुर रोड से लगी बस्तियों व चूना भट्ठा के आसपास के साथ ही शक्ति विहार, विजय नगर, विकास लोक, केवल विहार, वाणी विहार, भगत सिंह कालोनी, सपेरा बस्ती व शांति विहार कालोनियों का दौरा कर लोगों को डेंगू की बीमारी से बचाव के बारे में जागरूक किया। 

टीम में अधोईवाला वार्ड के पार्षद संजीव मल्होत्रा, वाणी विहार वार्ड के पार्षद हुकम सिंह, रायपुर चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आनंद शुक्ला, नगर निगम के सुपरवाइजार राकेश व जय प्रकाश के साथ ही आशा वर्कर व स्कूल हेल्थ टीम के सदस्य भी शामिल रहे। 

इस दौरान डेंगू के संदिग्ध मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। बुखार से पीड़ित लोगों को दून अस्पताल या कोरोनेशन अस्पताल में जांच कराने की सलाह दी गई। वहीं नगर निगम को भी प्रभावित क्षेत्रों कीटनाशक दवाओं का छिड़काव व फॉगिंग करने के लिए कहा गया। 

जिला वैक्टर जनित रोग अधिकारी सुभाष जोशी ने बताया कि टीम ने क्षेत्र में अनेक घरों का निरीक्षण भी किया। लोगों को आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए कहा गया है। पंपलेट वितरित कर भी लोगों को जागरूक किया गया।

यह भी पढ़ें: डेंगू से बचाव को घर-घर जाएगा स्वास्थ्य महकमा, घबराएं नहीं कराएं उपचार Dehradun News

यह भी पढ़ें: दून में डेंगू का डंक, दो और मरीजों में डेंगू की पुष्टि Dehradun News

यह भी पढ़ें: मेघ बरसने के साथ गहराया डेंगू का डंक, दून में चार और मरीज मिले Dehradun News


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.