अटल के जन्मदिन पर होंगे कार्यक्रम

देहरादून: भाजपा अंबेडकर नगर मंडल की बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी के जन्मदिन के उपल

By JagranEdited By: Publish:Tue, 12 Dec 2017 10:40 PM (IST) Updated:Tue, 12 Dec 2017 10:40 PM (IST)
अटल के जन्मदिन पर होंगे कार्यक्रम
अटल के जन्मदिन पर होंगे कार्यक्रम

देहरादून: भाजपा अंबेडकर नगर मंडल की बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर 25 दिसंबर को वृहद कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

मंगलवार को भाजपा महानगर कार्यालय में बैठक को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष विनय गोयल ने अटल के जन्मदिन को बूथ पर्यन्त दिवस के रूप में मनाने का विचार रखा। वहीं, उन्होंने प्रत्येक बूथ को मजबूत बनाने का आह्वान किया। बैठक में 31 दिसंबर को मन की बात कार्यक्रम को भी पूरे जोश के साथ सफल बनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में मंडल प्रभारी माणिक निधि शर्मा, सुनील शर्मा, विपिन खंडूरी, हरीश डोरा, विपिन चंचल, अजय सिंघल आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी