भारतीय वन सेवा के 12 अफसरों के तबादले

भारतीय वन सेवा के 12 अधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं। इनमें मुख्य वन संरक्षक व वन संरक्षक स्तर के दो-दो और उप वन संरक्षक स्तर के आठ अधिकारी शामिल हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Nov 2019 09:28 PM (IST) Updated:Tue, 19 Nov 2019 09:28 PM (IST)
भारतीय वन सेवा के 12 अफसरों के तबादले
भारतीय वन सेवा के 12 अफसरों के तबादले

राज्य ब्यूरो, देहरादून: भारतीय वन सेवा के 12 अधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं। इनमें मुख्य वन संरक्षक व वन संरक्षक स्तर के दो-दो और उप वन संरक्षक स्तर के आठ अधिकारी शामिल हैं। मंगलवार को शासन ने इनके स्थानांतरण आदेश जारी कर दिए।

तबादला आदेश के मुताबिक जलागम में प्रतिनियुक्ति पर तैनात मुख्य वन संरक्षक कपिल लाल को वापस बुलाया गया है। उन्हें मुख्य वन संरक्षक प्रशासन वन मुख्यालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बाध्य प्रतीक्षारत नरेश कुमार को मुख्य वन संरक्षक अनुश्रवण एवं मूल्यांकन के पद पर तैनाती दी गई है।

वन संरक्षक पश्चिमी वृत्त डॉ.पराग मधुकर धकाते को मौजूदा पदभार के साथ दक्षिणी वृत्त के वन संरक्षक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वन संरक्षक दक्षिणी वृत्त डॉ.तेजस्विनी अरविंद पाटिल को शासन में अपर सचिव वन के पद पर तैनाती दी गई है।

उप वन संरक्षकों में कुबेर सिंह बिष्ट को चंपावत से पिथौरागढ़ वन प्रभाग, डॉ.विनय कुमार भार्गव को पिथौरागढ़ से चंपावत, बाध्य प्रतीक्षारत डॉ.अभिलाषा सिंह को तराई केंद्रीय, महातिम यादव को हल्द्वानी से अल्मोड़ा, कुंदन कुमार को अल्मोड़ा से हल्द्वानी, लक्ष्मण सिंह रावत को पौड़ी से नंदादेवी राष्ट्रीय पार्क स्थानांतरित किया गया है। लैंसडौन के उप वन संरक्षक अखिलेश तिवारी को पौड़ी वन प्रभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

किशन चंद को किया संबद्ध

उप वन संरक्षक किशन चंद्र को नंदादेवी राष्ट्रीय पार्क से हटाकर प्रमुख वन सरंक्षक वन्यजीव व मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक कार्यालय से संबद्ध किया गया है। गौरतलब है कि राजाजी टाइगर रिजर्व में तैनाती के दौरान वह विवादों में रहे थे। बाद में उन्हें नंदादेवी राष्ट्रीय पार्क में तैनाती दी गई थी।

chat bot
आपका साथी