व्यापार मंडल अध्यक्ष समेत चार पदों के लिए बिके आठ नामांकन पत्र

शनिवार को शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया के दौरान चम्पावत व्यापार मंडल अध्यक्ष पद समेत आठ नामांकन पत्र बिके।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Oct 2020 10:31 PM (IST) Updated:Sat, 24 Oct 2020 10:31 PM (IST)
व्यापार मंडल अध्यक्ष समेत चार पदों के लिए बिके आठ नामांकन पत्र
व्यापार मंडल अध्यक्ष समेत चार पदों के लिए बिके आठ नामांकन पत्र

चम्पावत, जेएनएन : शनिवार को शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया के दौरान चम्पावत व्यापार मंडल अध्यक्ष पद समेत चार पदों के लिए आठ नामांकन पत्र बेचे गए। नामांकन प्रक्रिया रविवार को भी जारी रहेगी। मुख्य चुनाव अधिकारी एनडी गड़कोटी ने बताया कि अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव व कोषाध्यक्ष पद के लिए दो-दो लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे। बताया कि चुनाव एक नवंबर को होंगें। नामांकन पत्रों की बिक्री का काम रविवार को भी जारी रहेगा। बताया कि निष्पक्ष चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नामांकन पत्रों की बिक्री का कार्य पर्यवेक्षक शंकर पांडेय, बसंत सिंह तड़ागी, विक्रम सिंह खाती, प्रकाश तिवारी, सतीश चंद्र, दीवान की देखरेख में किया गया।

chat bot
आपका साथी