सड़क हादसे में डेढ़ वर्षीय बच्ची की मौत, गर्भवती मां घायल

पाटी से करौली जा रहा बोलेरो वाहन गुरुवार देर शाम खाई में गिर गया। हादसे में डेढ़ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 10:37 PM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 10:37 PM (IST)
सड़क हादसे में डेढ़ वर्षीय बच्ची की मौत, गर्भवती मां घायल
सड़क हादसे में डेढ़ वर्षीय बच्ची की मौत, गर्भवती मां घायल

संवाद सहयोगी, लोहाघाट : पाटी से करौली जा रहा बोलेरो वाहन गुरुवार देर शाम खाई में गिर गया। हादसे में वाहन में सवार डेढ़ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई जबकि उसकी गर्भवती मां व वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पीएचसी पाटी में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार गुरुवार देर शाम बोलेरो वाहन संख्या यूके 03 टीए 0612 पाटी से करौली गांव जा रहा था। मैरोली चखड़िया के पास वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में डेढ़ वर्षीय सिमरन पुत्री भवान राम की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बच्ची की मां गर्भवती मनीषा देवी (21) पत्नी भवान राम निवासी करौली व वाहन चालक नीरज कुमार (23) पुत्र छवि राम निवासी करौली गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायलों को आपात सेवा 108 के माध्यम से पीएसची पाटी लाया गया।

चिकित्सक डा. आभाष सिंह ने बताया गंभीर रूप से घायलों के सिर और हाथ पैर में गंभीर चोटें होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वाहन में सवार दो अन्य दो गर्भवती महिलाओं को मामूली चोटें आई हैं। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छूट्टी दे दी गई। बताया जा रहा है कि आशा कार्यकर्ता महिलाओं को अल्ट्रासाउंड कराने के लिए चम्पावत लाई थी।दुर्घटना की सूचना मिलते ही गांव के लोग घटना स्थल की ओर दौड़ पडे़। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से निकाला गया। बच्ची के शव का पंचानामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए लोहाघाट भेजा गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है।

chat bot
आपका साथी