मन लागो पिया की आसरी..

जागरण संवाददाता, लोहाघाट : मां वाराही धाम देवीधुरा में महोत्सव के तीसरे दिन विभिन्न प्रांतों से पहुं

By Edited By: Publish:Fri, 28 Aug 2015 09:56 PM (IST) Updated:Fri, 28 Aug 2015 09:56 PM (IST)
मन लागो पिया की आसरी..

जागरण संवाददाता, लोहाघाट : मां वाराही धाम देवीधुरा में महोत्सव के तीसरे दिन विभिन्न प्रांतों से पहुंचे कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। महोत्सव के दौरान योग प्रशिक्षण के अलावा विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं भी कराई गई। इसमें मेला कमेटी सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक व छात्र-छात्राएं जुटे रहे।

सांस्कृतिक संध्या का आगाज रमेश कुशवाहा एंड पार्टी के कलाकारों द्वारा गणेश वंदना गीत के साथ की गई। दल नायक सुरेश कुशवाहा के नेतृत्व में कलाकारों ने-गणपति जी आज आओ मारे द्वारा, भोजपुरी गीत व भोजपुरी नृत्य से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। हरियाणा से पहुंची हरियाणवी युवा सांस्कृतिक दल के कलाकारों ने दल नायक हरमेंद्र सिंह के नेतृत्व में कलाकारों ने मन लागो पिया की आसरी सहित विभिन्न प्रांतों की संस्कृतियों के लोगों को रूबरू कराया। पटियाला से पहुंची मालवा झुमरू क्लब के कलाकारों ने भांगड़ा के अलावा विभिन्न गीतों पंजाबी व ¨हदी गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किए गए। मंदिर कमेटी के कीर्ति बल्लभ जोशी के संचालन में आयोजित सांस्कृतिक संध्या में विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे सैंकड़ों दर्शकों ने कलाकारों द्वारा दी गई प्रस्तुतियों का लुत्फ उठाया। मेला कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा सहयोग किया गया।

chat bot
आपका साथी