चमोली में तेंदुए की खाल के साथ एक व्‍यक्ति गिरफ्तार

चमोली जिले में थराली पुलिस ने एक व्‍यक्ति को तेंदुए की खाल के साथ गिरफ्तार किया है।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Tue, 17 Oct 2017 04:28 PM (IST) Updated:Tue, 17 Oct 2017 09:05 PM (IST)
चमोली में तेंदुए की खाल के साथ एक व्‍यक्ति गिरफ्तार
चमोली में तेंदुए की खाल के साथ एक व्‍यक्ति गिरफ्तार

चमोली, [जेएनएन]: थाना थराली पुलिस ने एक व्‍यक्ति को तेंदुए की खाल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस क्षेत्र में अवैध कार्यों के खिलाफ अभियान चला रही है। इसी क्रम में आज थाना थराली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की एक व्‍यक्ति तेंदुए की खाल के साथ आ रहा है। इस पर पुलिस टीम ने नंद केशरी पुल देवाल रोड पर चेकिंग अभियान चलाया। शक के आधार पर पुलिस ने एक व्‍यक्ति को रोका। तलाशी में उसके पास से तेंदुए की एक खाल बरामद हुई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सुरेश लाल पुत्र झगड़ी लाल निवासी चांतुलि किरूली मायापुर कौड़ि‍या चमोली बताया। 

यह भी पढ़ें: राजाजी पार्क से दबोचा तस्कर, गुलदार की खाल बरामद

यह भी पढ़ें: देहरादून में तेंदुए की खाल के साथ वन गूर्जर गिरफ्तार

chat bot
आपका साथी