भारतीय पर्वतारोहण एवं स्कीइंग संस्थान ने मनाया स्थापना दिवस

चमोली जिले के औली में स्थित भारतीय पर्वतारोहण एवं स्कीइंग संस्थान का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया।

By raksha.panthariEdited By: Publish:Tue, 24 Oct 2017 07:29 PM (IST) Updated:Tue, 24 Oct 2017 09:19 PM (IST)
भारतीय पर्वतारोहण एवं स्कीइंग संस्थान ने मनाया स्थापना दिवस
भारतीय पर्वतारोहण एवं स्कीइंग संस्थान ने मनाया स्थापना दिवस

जोशीमठ, [जेएनएन]: आइटीबीपी द्वारा संचालित भारतीय पर्वतारोहण एवं स्कीइंग संस्थान औली का 56वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर परेड के अलावा बच्चों के बीच प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया।

औली स्थित आइटीबीपी के मैदान में स्थापना दिवस का शुभारंभ डीआइजी आइटीबीपी गंभीर सिंह चौहान ने किया। इस मौके पर आइटीबीपी के जवानों ने परेड का प्रदर्शन भी किया। डीआइजी ने कहा कि आइटीबीपी के जवान सीमा पर रहकर विषम परिस्थितियों में भी देश की सेवा कर रहे हैं। इसके अलावा खेलों के क्षेत्र में भी राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम आइटीबीपी के जवान रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2013 की आपदा में भी आइटीबीपी के जवानों ने बेहतरीन व उल्लेखनीय कार्य किया। औली में जनवरी 2018 में प्रस्तावित अंतर्राष्ट्रीय स्तर की फिस रेस में आम लोगों से उन्होंने सहयोग की अपेक्षा की। 

वहीं गौचर में भी आठवीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के 56वें स्थापना उत्सव पर भव्य परेड का आयोजन किया गया। इस मौके पर वाहिनी के सेनानायक गिरीश चंद्र पुरोहित, कमान अधिकारी प्रेमलाल शाह सहित अन्य आठ जवानों को सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक महानिदेशक प्रशस्ति सम्मान से नवाजने पर वाहिनी ने हर्ष जताया।

इस दौरान जवानों के परिजनों तथा बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा खेलकूद स्पर्धाओं में प्रतिभाग किया। वहीं रंतरैबार संस्था के धनीभाई को सांस्कृतिक कार्यक्रम की बेहतरीन प्रस्तुति पर पुरस्कृत किया गया। कमान अधिकारी प्रेमलाल शाह ने कहा कि भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के अधिकारी व जवान देश की सीमाओं की रक्षा के साथ आंतरिक सुरक्षा तथा विदेशों में भी बखूबी कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह पल आज 3488 किमी भारत तिब्बत सीमा की 9 हजार से 18 हजार फीट तक की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तैनात हैं जहां शीतकाल में तापमान शून्य से कम पहुंच जाता है। 

यह भी पढ़ें: उत्‍तराखंड पुलिस की मुख्य धारा में शामिल हुए 175 आरक्षी

यह भी पढ़ें: मुख्यधारा में शामिल हुर्इं 163 महिला आरक्षी, अब पोस्टिंग की तैयारी

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड को मिलीं 163 महिला आरक्षी, राज्य की सेवा को हैं तैयार 

chat bot
आपका साथी