Badrinath Yatra 2020: गेस्ट हाउस खुलने के बाद भी बदरीनाथ धाम में नहीं रुक रहे हैं यात्री

Badrinath Yatra 2020 बदरीनाथ धाम में कुछ दुकानें खुलने से यात्री और स्थानीय लोगों को जरूरत की वस्तुएं उपलब्ध होने लगी हैं।

By Raksha PanthariEdited By: Publish:Fri, 10 Jul 2020 08:01 PM (IST) Updated:Fri, 10 Jul 2020 08:01 PM (IST)
Badrinath Yatra 2020: गेस्ट हाउस खुलने के बाद भी बदरीनाथ धाम में नहीं रुक रहे हैं यात्री
Badrinath Yatra 2020: गेस्ट हाउस खुलने के बाद भी बदरीनाथ धाम में नहीं रुक रहे हैं यात्री

बदरीनाथ (चमोली), जेएनएन। बदरीनाथ धाम में कुछ दुकानें खुलने से यात्री और स्थानीय लोगों को जरूरत की वस्तुएं उपलब्ध होने लगी हैं। लेकिन, यात्रियों के धाम में रात्रि विश्रम न करने से गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) का गेस्ट हाउस खाली पड़ा हुआ है। सात जुलाई को जरूर यहां 13 यात्री रुके थे, लेकिन इसके बाद निगम को कोई बुकिंग नहीं मिली।

धाम में जीएमवीएन का 30 कमरों वाला गेस्ट हाउस है और 210 यात्री यहां ठहर सकते हैं। लेकिन, चमोली जिला प्रशासन ने अभी यात्रियों को धाम में रुकने की अनुमति नहीं दी है। इसके चलते कोई भी यात्री गेस्ट हाउस में रुकने के लिए ऑनलाइन बुकिंग नहीं करवा रहा। अलबत्ता, कुछ दुकानों के खुलने से यात्रियों समेत स्थानीय लोगों को जरूरत की वस्तुएं जरूर मिलने लगी हैं। हालांकि, निजी होटल और धर्मशाला अब भी बंद हैं। उधर, गुरुवार को धाम में 256 श्रद्धालुओं ने भगवान बदरी विशाल के दर्शन किए।

यमुनोत्री पहुंचे 11 यात्री

गंगोत्री धाम में 28 श्रद्धालु दर्शनों को पहुंचे। इनमें 23 पुरुष और पांच महिलाएं शामिल हैं। उधर, भूस्खलन के चलते राणाचट्टी के पास बंद पड़ा यमुनोत्री हाइवे बुधवार शाम यातायात के लिए खोल दिया गया। इससे दो दिन बाद यमुनोत्री धाम की राह भी खुल गई और गुरुवार को 11 श्रद्धालु दर्शनों के लिए पहुंचे। इनमें छह पुरुष और पांच महिलाएं हैं।

यह भी पढ़ें: Chardham Yatra 2020: यात्रियों की संख्या में हो रही बढ़ोत्तरी, 307 यात्रियों ने किए चारों धाम में दर्शन

केदारनाथ में 129 श्रद्धालुओं ने किए बाबा के दर्शन

केदारनाथ धाम में दर्शनार्थियों की संख्या 129 रही। इनमें 107 पुरुष और 22 महिलाएं शामिल थी। देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि 12 जून से अब तक 933 श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें: Chardham Yatra 2020: चारधाम यात्रा के लिए चलेंगी रोडवेज की बसें, लेना होगा ऑनलाइन टिकट

chat bot
आपका साथी