किसानों के लिए 8.31 करोड़ रुपये की सौगात

प्रदेश सरकार ने किसानों को 8.31 करोड़ की सौगात दी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 26 Sep 2020 05:00 AM (IST) Updated:Sat, 26 Sep 2020 05:00 AM (IST)
किसानों के लिए 8.31 करोड़ रुपये की सौगात
किसानों के लिए 8.31 करोड़ रुपये की सौगात

जासं, बागेश्वर: किसानों के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश सरकार ने नाबार्ड योजना के तहत जिले के लिए छह लिफ्ट योजनाएं स्वीकृत कर दी हैं। जिसके लिए 8 करोड़ 31 लाख 22 हजार रुपये की धनराशि भी अवमुक्त कर दी है। यह योजना मन्यूड़ा गांव के लिए सबसे अधिक लाभप्रद होगी। समय से काम पूरा हुआ तो कत्यूर घाटी के गागरीगोल क्षेत्र में किसानों की आमदनी बढ़ सकेगी।

प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने विकास खंड बागेश्वर के बिलौना के लिए सिचाई लिफ्ट योजना स्वीकृत की है। जिसके लिए 80 लाख रुपये का बजट भी स्वीकृत कर दिया है। बिलौनासेरा में सिचाई के पानी की दिक्कत थी। किसान लंबे समय से मांग कर रहे थे। वर्षों पुरानी सिचाई नहर कफौली गधेरे में बनी थी और वह वर्तमान में जर्जर हालत में है। जिसकी मरम्मत कराने को लेकर किसान लंबे समय से आवाज बुलंद किए हुए थे। बिलौना वार्ड के सभासद भूपेंद्र सिंह सुयाल ने कहा कि लिफ्ट योजना बनने से किसानों की आय दोगुनी होगी। खेती का रकवा भी बढ़ेगा।वहीं, गरुड़ तहसील के मन्यूड़ा गांव के किसानों के लिए भी अच्छी खबर है। यहां किसान बारिश के पानी पर निर्भर थे। बैजनाथ में झील का निर्माण होने के बाद करीब पांच किमी लंबी मन्यूड़ा नहर बंद हो गई थी। मुख्यमंत्री ने मन्यूड़ा गांव के किसानों को कोरोनाकाल में सौगात दी है।

भाजपा के जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, कपकोट के विधायक बलवंत भौर्याल ने कहा कि सिचाई लिफ्ट योजनाओं का काम शीघ्र शुरू होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार जताया है।

..

किस गांव को कितना मिला धन

मन्यूड़ा गांव में 3 करोड़ 50 लाख 65 हजार रुपये से सिचाई लिफ्ट योजना बनाई जाएगी। इसके अलावा सिरोली गांव के लिए 85.06 लाख, पिगलो योजना के लिए 98.21 लाख, सेलखोला योजना के लिए 99.30 लाख और कपकोट विकासखंड के कालापैर-कापड़ी के लिए 1.18 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

chat bot
आपका साथी