बागेश्‍वर में पुलिस ने ईनामी बदमाश को किया गिरफ्तार

पुलिस ने नाबालिक के साथ बलात्कार करने वाले ईनामी फरार आरोपित को गिरफ्तार किया हैं। आरोपित गुजरात से पुलिस की गिरफ्त में आया।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Sat, 12 Jan 2019 08:10 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jan 2019 08:10 PM (IST)
बागेश्‍वर में पुलिस ने ईनामी बदमाश को किया गिरफ्तार
बागेश्‍वर में पुलिस ने ईनामी बदमाश को किया गिरफ्तार

बागेश्वर, जेएनएन। पुलिस ने नाबालिक के साथ बलात्कार करने वाले ईनामी फरार आरोपित को गिरफ्तार किया हैं। आरोपित गुजरात से पुलिस की गिरफ्त में आया। आरोपी को रविवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

लंबे समय से नाबालिक के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपित होशियार सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह ग्राम संनगाड़, थाना कांडा पुलिस पकड़ से बाहर था। पुलिस ने उस पर 2500 रुपये का ईनाम भी रखा हुआ था। आरोपित पर क्षेत्र की एक नाबालिग को भगा ले जाने का आरोप था। जब पुलिस ने नाबालिग के बयान व जांच की तो उस पर दुष्कर्म का मामला सामने आया। पीड़िता की मां की रिपोर्ट पर बीते वर्ष 25 जुलाई 2018 को आरोपित पर मुकदमा पंजीकृत किया, लेकिन घटना के बाद से आरोपित फरार था।

रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपित की तलाश में जुट गई। पुलिस ने उसका मोबाइल सर्विलांस में लगाया था। टेक्निकल टीम को पता चला की आरोपी गुजरात राज्य के राजकोट में हैं। पुलिस ने एक टीम बनाकर बीते 6 जनवरी को राजकोट भेजी। टीम के भारी मशक्कत के बाद आरोपित होशियार सिंह पुलिस की गिरफ्त में आया। 

बीते 9 जनवरी को आरोपित को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राजकोट की अदालत में पेश कर तीन दिन का ट्रांजिट रिमांड प्राप्त किया। अभियुक्त को पुलिस की टीम शनिवार को जिला मुख्यालय लाई। अभियुक्त को 13 जनवरी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। 

यह भी पढ़ें: शातिर वाहन चोर ऐसे हुआ गिरफ्तार, पांच स्कूटी बरामद

यह भी पढ़ें: ऑनलाइन कैमरा खरीदवाने के नाम पर धोखाधड़ी में बिचौलिया दिल्ली से गिरफ्तार

chat bot
आपका साथी