सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट को लाइक और शेयर करने से पहले ये खबर जरूर पढ़ें

अगर सोशल मीडिया पर डाली गर्इ भ्रामक पोस्ट को आप शेयर और लाइक करते हैं, तो अब मत कीजिए। नहीं तो आप पर कड़ी कार्रवार्इ होगी।

By Raksha PanthariEdited By: Publish:Sat, 14 Jul 2018 06:45 PM (IST) Updated:Sun, 15 Jul 2018 05:18 PM (IST)
सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट को लाइक और शेयर करने से पहले ये खबर जरूर पढ़ें
सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट को लाइक और शेयर करने से पहले ये खबर जरूर पढ़ें

बागेश्वर, [जेएनएन]: सोशल मीडिया पर फैलाई गई भ्रामक पोस्ट को लाइक और शेयर करना भी गुनाह है। इसके लिए आइटी अधिनियम में संबंधित पर कार्रवाई का प्रावधान है। यह बातें सोशल मीडिया जागरुकता अभियान के तहत लोगों को बताई गई। 

सोशल मीडिया पर कुछ लोगों द्वारा गलत और भ्रामक जानकारी पोस्ट करने के बाद उपजी अशांति के मद्देनजर पुलिस विभाग ने जागरूकता अभियान चलाया है। जिसमें लोगों को गलत जानकारी व अफवाह के प्रति सजग किया जा रहा है। इसके लिए सभी थाना क्षेत्रों में एसपी के निर्देश पर नियमित बैठकों का आयोजन चल रहा है। बैठकों में स्थानीय लोगों को विभिन्न जानकारी दी जा रही है। 

शनिवार को कोतवाली बागेश्वर, थाना कपकोट, बैजनाथ, कांडा, कौसानी, झिरौली, चौकी रीमा, कमेड़ीदेवी, डंगोली आदि जगहों पर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान लोगों को गलत जानकारी से दूरी बनाने की सलाह दी गई। साथ ही कहा गया कि जो भी व्यक्ति गलत जानकारी आपके पास भेजता है फौरन उसकी जानकारी पुलिस को दें। ताकि संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। 

जागरूकता अभियान में कोतवाल टीआर वर्मा, एसआई उमेश राम आर्या, गोपाल राम, एमसी पड़लिया, प्रेमचंद मौर्या, डीएस बिष्ट, लोकेश रावत, कृष्णा गिरी, जीवन सिंह आदि ने प्रतिभाग किया व लोगों को जागरूक किया।

यह भी पढ़ें: हिंदू देवताओं पर अशोभनीय पोस्ट, दो गिरफ्तार

यह भी पढ़ें: भाजपा नेता का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, बढ़ी पार्टी की बेचैनी

chat bot
आपका साथी