हिंदू देवताओं पर अशोभनीय पोस्ट, दो गिरफ्तार
उधमसिंह नगर जिले के सितारंगज में हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ सोशल मीडिया में अशोभनीय पोस्ट करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
सितारगंज, ऊधमसिंह नगर [जेएनएन]: हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ सोशल मीडिया में अशोभनीय पोस्ट करने के आरोप में पुलिस ने तहसील के टाइपिस्ट समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
सरकड़ा चौकी इंचार्ज अमित कुमार शर्मा ने बताया कि रविवार को ग्राम भिटौरा निवासी मोहम्मद इरफान पुत्र इलियास तथा टाइपिस्ट नयागांव निवासी मोबीन रजा ने सोशल मीडिया में हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ अशोभनीय पोस्ट डाली और शेयर की थी। जिसके बाद हिंदूवादी नेता विनोद रस्तोगी ने दोनों आरोपितों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपित इरफान, मोबिन रजा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें जमानत मिल गई। कोतवाल योगेश चंद उपाध्याय ने कहा कि पोस्ट से धार्मिक भावनाएं भड़काने के मामले में आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
यह भी पढ़ें: सितारगंज में दो किशोरियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो भी बना डाली
यह भी पढ़ें: भाजपा नेता का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, बढ़ी पार्टी की बेचैनी
यह भी पढ़ें: रिश्ते के चाचा ने लूटी नाबालिग भतीजी की अस्मत, मुकदमा