सड़क मार्गों से जुड़े दानपुर क्षेत्र

जागरण संवाददाता, बागेश्वर: दानपुर क्षेत्र के ग्रामीणों ने गांवों तक सड़क मार्गों का विस्तार करने की म

By JagranEdited By: Publish:Fri, 08 Jun 2018 11:15 PM (IST) Updated:Fri, 08 Jun 2018 11:15 PM (IST)
सड़क मार्गों से जुड़े दानपुर क्षेत्र
सड़क मार्गों से जुड़े दानपुर क्षेत्र

जागरण संवाददाता, बागेश्वर: दानपुर क्षेत्र के ग्रामीणों ने गांवों तक सड़क मार्गों का विस्तार करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सड़क जैसी मूलभूत सुविधा नही होने के कारण लोग पलायन को मजबूर है।

दानपुर सेवा समिति ने दानपुर क्षेत्र मल्ला, बिचला, तल्ला दानपुर की मूलभूत समस्याओं के समाधान को लेकर मोर्चा खोल लिया है। उन्होंने कहा कि यह दुर्गम क्षेत्र राज्य के सबसे पिछड़े इलाकों में गिना जाता है। यह क्षेत्र सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा जैसे मूलभूत व बुनियादी समस्याओं से जूझ रहा है। सबसे बड़ी समस्या सड़क को लेकर है। सड़क नही होने से यहां कोई आना ही नही चाहता है। जो संसाधन वाला यहां रह रहा है वह गांव से पलायन करने के लिए मजबूर है। दानपुर सेवा समिति के अध्यक्ष दिवान ¨सह दानू, सचिव हीरा ¨सह टाकुली ने कहा कि हाल यह है कि 2009 से पहले से इस क्षेत्र के लिए सात सड़क स्वीकृत हुई। जो अभी तक नहीं बन पाई। जिससे लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है। 20 से 25 किमी तक पैदल चलने के लिए लोग मजबूर है। जनप्रतिनिधियों के साथ उच्चाधिकारियों को इस संबंध में बताया गया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। कर्मी मोटर मार्ग में अभी तक डामर नहीं हुआ। ऐसा ही अन्य सड़कों का हाल है। अगर सरकार अपने स्तर पर कार्य नही करती तो फिर ग्रामीणों को आंदोलन की राह पकड़नी पड़ेगी। ------------- ग्रामीण क्षेत्रों का विकास सरकार की प्राथमिकता है। सड़के स्वीकृत होने के बाद भी नहीं बनना लापरवाही है। जिलाधिकारी को इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।

- प्रकाश पंत, प्रभारी मंत्री, बागेश्वर

chat bot
आपका साथी