बच्चों में विकसित की जाए वैज्ञानिक सोच

जागरण संवाददाता, बागेश्वर: बच्चों में वैज्ञानिक सोच पैदा करने के उद्देश्य से एक दिवसीय कार्यशाला आयो

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Jul 2017 04:15 PM (IST) Updated:Fri, 21 Jul 2017 04:15 PM (IST)
बच्चों में विकसित की जाए वैज्ञानिक सोच
बच्चों में विकसित की जाए वैज्ञानिक सोच

जागरण संवाददाता, बागेश्वर: बच्चों में वैज्ञानिक सोच पैदा करने के उद्देश्य से एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित हुई। कार्यशाला में बाल विज्ञान कांग्रेस के उद्देश्यों को विस्तार से बताया गया।

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में सस्टेनेबल विकास के लिए विज्ञान प्रौद्योगिकी व नवाचार विषय पर कार्यशाला आयोजित हुई। कार्यशाला में मुख्य अतिथि मुख्य शिक्षाधिकारी हरीश चंद्र ¨सह रावत ने राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस को विद्यालय की अनिवार्य गतिविधि बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस गतिविधि में शत-प्रतिशत बाल वैज्ञानिकों को अनिवार्य रूप से प्रतिभाग कराएं। उन्होंने कहा कि आज विज्ञान कई आयामों में हमारे सामने है। बच्चे जानकारी के अभाव में विज्ञान को नही समझ रहे है। विज्ञान को रूचिकर बनाकर बच्चों को पढ़ाए ताकि वह विज्ञान की जटिलताओं को भी आसानी से समझ सके। डायट के प्राचार्य ने कहा कि ऐसी गतिविधियों से बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित होती है। प्रधानाचार्य प्रमोद तेवाड़ी ने बाल विज्ञान कांग्रेस के उद्देश्यों की जानकारी दी। संदर्भ व्यक्ति कैलाश प्रकाश चंदोला ने सात उप विषयों प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन, खाद्य व कृषि, उर्जा, स्वाथ्य स्वच्छता व पोषण, जीवन पद्धति व आजीविका, आपदा प्रबंधन, परंपरागत ज्ञान पद्यतियों के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर बीडी पांडे, संदीप जोशी, दीप चंद्र जोशी, केएन जोशी, डॉ केएस रावत, दया सागर, डॉ. नर¨सह मौर्य, आध्या प्रसाद ¨सह, रवि प्रकाश जोशी, नीरज जोशी, राजीव निगम, हेम जोशी आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी