लोकसभा चुनाव के बहिष्कार की दी चेतावनी

संवाद सूत्र, गरुड़: कुमाऊं मंडल टैक्सी महासंघ की बैठक गरुड़ में आयोजित की गई। बैठक में

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Sep 2018 05:37 PM (IST) Updated:Wed, 05 Sep 2018 05:37 PM (IST)
लोकसभा चुनाव के बहिष्कार की दी चेतावनी
लोकसभा चुनाव के बहिष्कार की दी चेतावनी

संवाद सूत्र, गरुड़: कुमाऊं मंडल टैक्सी महासंघ की बैठक गरुड़ में आयोजित की गई। बैठक में मंडल भर से आए टैक्सी चालकों और मालिकों ने समस्याओं का समाधान न होने पर तीव्र रोष व्यक्त किया। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो 2019 के लोकसभा चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा।

कुमाऊं टैक्सी महासंघ के सचिव जगदीश ¨सह रौतेला की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में टैक्सी चालकों और मालिकों ने कहा कि सरकार स्पीड गवर्नर, सीट बेल्ट, पुलिस कार्रवाई कर उनका उत्पीड़न कर रही है। लेकिन समस्याओं का समाधान नहीं कर रही है। उन्होंने सरकार की नीतियों पर रोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरकार के तुगलकी फरमान से अब टैक्सी चालकों और मालिकों का धंधा चौपट होते जा रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो वे 2019 के लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे। बैठक का संचालन टैक्सी यूनियन गरुड़ के अध्यक्ष चंदन बरोलिया ने किया। इस दौरान महासंघ के संरक्षक महेश बोरा, पंकज साह, बलवीर ¨सह, सुनील पांडे, भगवत ¨सह, बलवंत ¨सह, लोकपाल ¨सह, दीपक ¨सह राणा, आनंद ¨सह रावत, कुबेर ¨सह, महेंद्र नेगी, महेंद्र ¨सह कठायत, प्रकाश उपाध्याय, प्रकाश थापा, इंद्र ¨सह बोरा, भुवन चंद्र, प्रकाश ¨सह, सुरेश ¨सह समेत विभिन्न स्थानों से आए टैक्सी चालक और मालिक मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी