सास को बचाने के लिए तेंदुए से लड़ी मर्दानी

अल्‍मोड़ा के सोमेश्‍वर में बहू ने दुर्गा का रूप धारण कर सात को तेंदुए से बचाया। तेंदुए और महिला के बीच काफी देर तक संघर्ष हुआ। अंत में तेंदुआ उल्टे पांव भाग खड़ा हुआ।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Sat, 18 Nov 2017 04:22 PM (IST) Updated:Sat, 18 Nov 2017 10:40 PM (IST)
सास को बचाने के लिए तेंदुए से लड़ी मर्दानी
सास को बचाने के लिए तेंदुए से लड़ी मर्दानी

सोमेश्वर (अल्मोड़ा), [जेएनएन]: ममता की मूरत कहे जाने वाली नारी पर जब विपत्ति आए तो वह शक्ति का रूप भी धारण करने में गुरेज नहीं करती है। ऐसी ही घटना सोमेश्वर तहसील के डिगरा गांव में सामने आई, जहां घर में घुसे गुलदार (तेंदुए) ने सास पर हमला कर दिया। यह देख बहू ने दुर्गा का रूप धारण कर लिया और गुलदार से भिड़ गई। दोनों के बीच काफी देर तक संघर्ष हुआ। अंत में गुलदार उल्टे पांव भाग खड़ा हुआ। अलबत्ता गुलदार के हमले में सास-बहू दोनों गंभीर रूप से घायल हो गई हैं।  

सोमेश्वर तहसील के डिगरा गांव निवासी भीम सिंह के घर में शनिवार तड़के साढ़े चार बजे एक गुलदार घुस गया। गुलदार ने घर के अंदर सो रही भीम सिंह की मां बिछुली देवी(65) पर हमला कर दिया। महिला के चीखने चिल्लाने पर उनकी बहू धनुली देवी(35)की नींद खुल गई और वह अपनी सास को बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई।

करीब पंद्रह मिनट के संघर्ष के बाद गुलदार भाग खड़ा हुआ। तब तक शोर सुनकर गांव के लोग भी वहां पहुंच गए। गंभीर रूप से घायल सास-बहू को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोमेश्वर लाया गया। जहां प्रारंभिक उपचार के बाद उन्हें जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया। आबादी में गुलदार की आमद से लोग दहशत में हैं। लोगों ने वन विभाग से गांव में पिंजड़ा लगाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें: बूढ़े 'शेर' की दिलेरी से पस्त हुआ तेंदुआ 

यह भी पढ़ें: घर के आंगन में खड़ी किशोरी को तेंदुए ने हमला कर किया घायल

यह भी पढ़ें: डंडे के बल पर गुलदार के जबडे से मां को खींच लाया अर्जुन

chat bot
आपका साथी