Move to Jagran APP

बूढ़े 'शेर' की दिलेरी से पस्त हुआ तेंदुआ

बागेश्‍वर के कांडा तहसील के करड़िया देवल में पूर्व फौजी 'बूढ़ा शेर' बन तेंदुए पर झपट पड़े। दोनों के बीच आधा घंटा तक संघर्ष हुआ। अंत में तेंदुए ने हार मानी और वहां से भाग गया।

By Sunil NegiEdited By: Published: Tue, 14 Nov 2017 07:49 PM (IST)Updated: Tue, 14 Nov 2017 10:58 PM (IST)
बूढ़े 'शेर' की दिलेरी से पस्त हुआ तेंदुआ
बूढ़े 'शेर' की दिलेरी से पस्त हुआ तेंदुआ

बागेश्वर, [जेएनएन]: जवानी में जांबाजी के किस्से तो आम होते हैं, लेकिन साठ की उम्र में भी पंजों की ताकत और दहाड़ शेर जैसी हो तो फिर क्या कहने? अगर परिवार के जान पर बन आए तो ऐसी दिलेरी ही काम आ सकती है जो इस बुजुर्ग पूर्व फौजी ने कर दिखाया। घर में घुसे तेंदुए ने परिवार की महिलाओं-बच्चों पर झपटने का दुस्साहस किया तो पूर्व फौजी 'बूढ़ा शेर' बन तेंदुए पर झपट पड़ा।

loksabha election banner

दोनों के बीच आधा घंटा तक संघर्ष हुआ। अंत में हार तेंदुए ने मानी और भाग खड़ा हुआ। अलबत्ता जाते-जाते तेंदुए घर के पालतू कुत्ते को जरूर दबोच ले गया। तेंदुए के हमले में पूर्व फौजी गंभीर रूप से घायल हो गया है, लेकिन उसकी दिलेरी ने परिवार की जान बचा ली। यह हैरतअंगेज वाक्या जिले के कांडा तहसील के करड़िया देवल का है। 

गांव निवासी पूरन सिंह भंडारी(60 वर्ष) पुत्र त्रिलोक सिंह भंडारी मंगलवार भोर में करीब तीन बजे घर के अंदर से बाथरूम जाने के लिए बाहर निकले। जैसे ही उन्होंने दरवाजे की कुंडी खोली। घात लगाकर बैठे तेंदुए ने उनपर हमला कर दिया। हमला इतना जोरदार था कि वे मौके पर गिर गए।

तेंदुआ घर के भीतर घुस गया। तेंदुए के भीतर घुसने के बाद घर का द्वार अपने आप बंद हो गया। घर के अंदर पूरन की पत्नी, बहू व पांच माह का शिशु सो रहा था। अनहोनी की आशंका ने पूर्व फौजी में असीम ताकत भर दी। वह उठे और किवाड़ खोल कर तेंदुए पर झपट पड़े। दोनों काफी देर तक गुत्थम-गुत्था रहे।

इस दौरान दोनों ने एक दूसरे पर पंजे और घूंसों से वार किया। तेंदुए और पूर्व फौजी के बीच आधा घंटा तक संघर्ष चला। अंतत: वह परिवार की जान बचाने में सफल रहे। तेंदुए के हमले में वह गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इस बीच शोर सुनकर आस-पास के लोग भी एकत्र हो गए। जिसके बाद उन्हें कांडा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां उनका इलाज किया गया। 

यह भी पढ़ें: घर के आंगन में खड़ी किशोरी को तेंदुए ने हमला कर किया घायल

यह भी पढ़ें: डंडे के बल पर गुलदार के जबडे से मां को खींच लाया अर्जुन


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.