Move to Jagran APP

घर के आंगन में खड़ी किशोरी को तेंदुए ने हमला कर किया घायल

राजाजी टाइगर रिजर्व से सटे हरिपुरकलां में हाथी और तेंदुए लोगों की जान पर भारी पड़ रहे हैं। सुबह हरिपुरकलां की सपेरा बस्ती में घुसे तेंदुए ने एक किशोरी को हमला कर घायल कर दिया।

By BhanuEdited By: Published: Tue, 14 Nov 2017 01:17 PM (IST)Updated: Tue, 14 Nov 2017 11:04 PM (IST)
घर के आंगन में खड़ी किशोरी को तेंदुए ने हमला कर किया घायल

रायवाला, देहरादून [जेएनएन]: राजाजी टाइगर रिजर्व से सटे हरिपुरकलां में हाथी और तेंदुए लोगों की जान पर भारी पड़ रहे हैं। सुबह हरिपुरकलां की सपेरा बस्ती में घुसे तेंदुए ने एक किशोरी को हमला कर घायल कर दिया। 

loksabha election banner

बताया जा रहा है कि 13 वर्ष की किशोरी सोनिया पुत्री बूटी नाथ आंगन में खड़ी थी। तभी घात लगाकर बैठे तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। किशोरी की चीख पुकार सुनकर बस्ती के लोग उधर दौड़े और उसे तेंदुए के चंगुल से छुड़ाया। 

उसे घायलवस्था में 108 की मदद से राजकीय चिकित्सालय हरिद्वार ले जाया गया है। ग्राम प्रधान सतेंद्र धमांदा ने वन्य जीवों के आतंक से निजात दिलाने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें: चार साल के बच्चे पर तेंदुए ने मारा पंजा, ऐसी बची जान

यह भी पढ़ें: आर्मी परिसर में घुसा तेंदुआ, मची अफरा तफरी

यह भी पढ़ें: घर के आंगन में खेल रहे बच्चे को तेंदुए ने किया घायल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.