चौखुटिया में अध्यक्ष पद पर एनएसयूआइ का कब्जा

संवाद सहयोगी, चौखुटिया: शनिवार को संपन्न स्थानीय राजकीय महाविद्यालय छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 Sep 2018 11:20 PM (IST) Updated:Sat, 08 Sep 2018 11:20 PM (IST)
चौखुटिया में अध्यक्ष पद पर एनएसयूआइ का कब्जा
चौखुटिया में अध्यक्ष पद पर एनएसयूआइ का कब्जा

संवाद सहयोगी, चौखुटिया: शनिवार को संपन्न स्थानीय राजकीय महाविद्यालय छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर एनएसयूआइ ने कब्जा जमा लिया है। एनएसयूआई के प्रत्याशी योगेश चंद्र ने एबीवीपी के प्रत्याशी हंसी कुमयां को करीब 34 मतों से पराजित किया। सचिव, कोषाध्यक्ष व विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पदों पर भी इसी छात्र विंग के प्रत्याशी विजयी रहे हैं। उपाध्यक्ष व संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी के प्रत्याशियों ने बाजी मारी है। शाम को निर्वाचित पदाधिकारियों को प्राचार्य डॉ. सिराज अहमद ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

छात्र संघ अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव व कोषाध्यक्ष पदों के लिए सुबह 8 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हुई, जो दोपहर 1 बजे तक चला। इस दौरान मतदाता छात्र-छात्राओं ने उत्साह पूर्वक मतदान किया। 2 बजे से मतगणना शुरू हुई। शाम को 5 बजे परिणामों की घोषणा की गई। इसमें अध्यक्ष पद पर योगेश चंद्र जोशी, उपाध्यक्ष पंकज सिंह, उपाध्यक्ष-छात्रा किरन नेगी, सचिव अजय सिंह, संयुक्त सचिव भूपेंद्र नेगी, कोषाध्यक्ष जीवन चंद्र व विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर लख्मी गिरि को विजयी घोषित किया गया।

संकाय प्रतिनिधि व सांस्कृतिक सचिव पद पर किसी ने भी आवेदन पत्र पेश नहीं किए थे। ऐसे में इन पदों को शून्य घोषित कर दिया गया है। घोषणा के तुरंत बाद प्राचार्य डॉ सिराज अहमद ने सभी विजयी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। अध्यक्ष पद पर कब्जा कर लेने से छात्र विंग में खुशी की लहर है।

-------------------------

भिकियासैंण: यहां भी महाविद्यालय छात्र संघ चुनाव शांति पूर्ण तरीके से संपन्न हो गया है। इसमें नरेंद्र सिंह को अध्यक्ष, प्रीति सचिव, दीपा कांषाध्यक्ष, व जसवंत सिंह विश्वविद्यालय प्रतिनिधि चुना गया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. रजनी शर्मा ने बताया कि कोषाध्यक्ष व विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के लिए चुनाव हुआ। इसमें दीपा बिष्ट पांच मतों से विजयी रही। दीपा को 79 व आनंद सिंह को 75 मत मिले। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर जसवंत सिंह ने 4 मतों से विजयश्री हासिल की। अंत में नव निर्वाचित पदाधिकारियों को प्राचार्या डॉ. संगीता गुप्ता ने शपथ दिलाई। बाद में नव निर्वाचित पदाधिकारियों के समर्थकों ने बाजार में विजय जुलूस भी निकाला।

chat bot
आपका साथी