कार की छत पर गिरा विशाल पेड़, क्षतिग्रस्त

संवाद सहयोगी मानिला बीती रात हुई तेज बारिश लोगों के लिए आफत बनकर बरसी। मूसलधार बारिश स

By JagranEdited By: Publish:Sat, 07 Sep 2019 11:05 PM (IST) Updated:Sat, 07 Sep 2019 11:05 PM (IST)
कार की छत पर गिरा विशाल पेड़, क्षतिग्रस्त
कार की छत पर गिरा विशाल पेड़, क्षतिग्रस्त

संवाद सहयोगी, मानिला : बीती रात हुई तेज बारिश लोगों के लिए आफत बनकर बरसी। मूसलधार बारिश से जहां विकासखंड की कई सड़कों पर मलबा आने से यातायात प्रभावित रहा, वहीं सिमलीहीत गाव में सड़क किनारे खड़ी कार पर विशालकाय पेड़ गिरने से वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।

कार स्वामी सिमलीहीत निवासी महेंद्र प्रताप बिष्ट ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी सुबह मिली। उधर, मूसलधार बारिश के कारण बंगारी सिमली, सकनणा समेत कई सड़कों पर भारी मात्रा में बोल्डर व मलबा आ गिरा है। पूर्व प्रधान प्रेम सिंह, महिपाल बंगारी आदि लोगों ने बमुश्किल सड़क पर गिरे पत्थर हटाए तब जाकर यातायात शुरू हो सका। आसमानी बिजली कड़कने से कई घंटे विद्युत आपूर्ति भी ठप रही।

chat bot
आपका साथी