कर्मचारियों ने काला फीता बाध जताया विरोध

उत्तराखंड विद्युत अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में विरोध जताया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Jun 2020 10:40 PM (IST) Updated:Tue, 02 Jun 2020 06:19 AM (IST)
कर्मचारियों ने काला फीता बाध जताया विरोध
कर्मचारियों ने काला फीता बाध जताया विरोध

संवाद सहयोगी, रानीखेत: उत्तराखंड विद्युत अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में विद्युत अधिकारी व कर्मचारियों ने इलेक्ट्रिसिटी एक्ट बिल 2020 के विरोध में काला फीता बाद विरोध जताया। दो टूक चेतावनी दी कि अगर सरकार इस बिल को लागू करती है तो इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा।

सोमवार को विद्युत वितरण खंड कार्यालय में अधिकारी व कर्मचारियों ने इलेक्ट्रिसिटी एक्ट बिल 2024 के विरोध में काला दिवस मनाया। कर्मचारियों ने काला फीता विरोध किया। दोपहर में कर्मचारियों व अधिकारियों ने शारीरिक दूरी का पालन करते हुए बैठक की। वक्ताओं ने कहा कि सरकार ने बिल को लागू किया तो इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। आरोप लगाया कि इससे कर्मचारियों का उत्पीड़न होगा। इस दौरान सौरभ जोशी, राजेंद्र बेलवाल, आरके गयाल, राजेंद्र सिंह बजेठा, महिपाल सिंह, गोपाल दत्त सती, महेंद्र सिंह रौतेला, किशोर सिंह मेहरा, संजय भदोला, कुंदन सिंह अधिकारी, हेम चंद्र, गौरव जोशी, विजय कुमार, हरदयाल सिंह, दिनेश चंद्र, हेमा वाणी,पूनम गुरुरानी, जानकी जोशी, प्रेमा जोशी, रमा बोरा आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी