अच्छी शिक्षा से आत्मनिर्भर बनें बालिकाएं

संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा: गुणवत्तायुक्त शिक्षा लेकर बालिकाएं आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ें। यह

By Edited By: Publish:Mon, 26 Sep 2016 06:02 PM (IST) Updated:Mon, 26 Sep 2016 06:02 PM (IST)
अच्छी शिक्षा से आत्मनिर्भर बनें बालिकाएं

संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा: गुणवत्तायुक्त शिक्षा लेकर बालिकाएं आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ें। यह बात मुख्य अतिथि नगरपालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी ने यहां राजा आनंद सिंह राजकीय बालिका इंटर कालेज में चल रहे 10 दिनी बालिका अभिप्रेरण शिविर के समापन मौेके पर कही। रमसा की ओर से आयोजित इस शिविर में विभिन्न विकास खंडों के नौंवी से कक्षा 12 तक की बालिकाओं को 10 दिनी प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें उन्हें आत्मनिर्भरता को विविध प्रशिक्षण भी दिया गया। साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई। जिसके मेहंदी में ज्योति बिष्ट, ऐपण में रीता सिजवाली, कला में रेखा, वाद-विवाद में पक्ष में भावना उपाध्याय व विपक्ष में सुशीला, निबंध में सीमा चौहान, अंत्याक्षरी में आर्य कन्या, सिलाई में सुनीता वर्मा, पेंटिंग में सुशीला तथा दिया पेंटिंग में ममता बिष्ट ने बाजी मारी। सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस मौेके पर विशिष्ट अतिथि पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी, मुख्य शिक्षा अधिकारी जेएम सोनी, संयोजिका सावित्री टम्टा, आनंद सिंह बगड्वाल आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी