आवासीय विवि मिलने से झूमे कांग्रेसी

:: इजहार :: = आतिशबाजी व मिठाई बांट जताई खुशी = वित्तीय स्वीकृति मिलने पर जताया हर्ष फोटो- 22

By Edited By: Publish:Fri, 22 Jul 2016 04:54 PM (IST) Updated:Fri, 22 Jul 2016 04:54 PM (IST)
आवासीय विवि मिलने से झूमे कांग्रेसी

:: इजहार ::

= आतिशबाजी व मिठाई बांट जताई खुशी

= वित्तीय स्वीकृति मिलने पर जताया हर्ष

फोटो- 22 एएलएमपी 5

परिचय- कैप्शन के साथ।

संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा: नगर कांग्रेस कमेटी ने अल्मोड़ा में आवासीय विवि को वित्तीय स्वीकृति मिलने पर मिष्ठान्न वितरण और आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। प्रदेश सरकार का आभार जताते हुए आस लगाई कि यह विवि शिक्षा के क्षेत्र में नये आयाम स्थापित करेगा।

नगर कांग्रेस कमेटी के बैनर तले कई कांग्रेसजन यहां चौघानपाटा में एकत्रित हुए। जहां उन्होंने नारेबाजी के जरिये प्रदेश सरकार का धन्यवाद ज्ञापित किया और पटाखे छोड़कर व मिठाई बांटकर खुशी जताई। इस मौके पर पार्टी नेताओं ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में अल्मोड़ा के उल्लेखनीय योगदान का परिणाम है कि यहां सरकार ने आवासीय विवि दिया। उन्होंने कहा कि इससे उच्च शिक्षा व तकनीकी शिक्षा का लाभ छात्र-छात्राओं व क्षेत्र को मिलेगा। इसके लिए मुख्यमंत्री हरीश रावत व संसदीय सचिव मनोज तिवारी का आभार जताया। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, नगर अध्यक्ष किरन साह, भगवती आर्या, सभासद हेम तिवारी, पंकज वर्मा, राजीव कर्नाटक, विशन सिंह बिष्ट, संजय वाणी, मुकेश नेगी, गजेंद्र फत्र्याल, सचिन आर्या, अनिरूद्ध साना, विक्रम बिष्ट, सुरेंद्र सिंह मेहरा, गोपाल खोलिया, हेम जोशी, राजेश तिवारी, मंजुल मित्तल, गीता मेहरा व राधा बिष्ट आदि कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

chat bot
आपका साथी