नैनीताल से लापता महिला ताड़ीखेत में मिली

रानीखेत : मल्लीताल से लापता महिला पांच दिन बाद ताड़ीखेत क्षेत्र में भटकती मिली। मानसिक रूप से परेशान

By Edited By: Publish:Thu, 21 May 2015 10:20 PM (IST) Updated:Thu, 21 May 2015 10:20 PM (IST)
नैनीताल से लापता महिला ताड़ीखेत में मिली

रानीखेत : मल्लीताल से लापता महिला पांच दिन बाद ताड़ीखेत क्षेत्र में भटकती मिली। मानसिक रूप से परेशान इस महिला को उसके पति के सुपुर्द कर दिया गया है। सकुशल बरामदगी से महिला के परिजनों ने भी राहत की सांस ली है।

मैलरोज कंपाउंड दुर्गा भवन मल्ली ताल (नैनीताल) निवासी दिनेश चंद्र कत्यूरा की 36 वर्षीय पत्‍‌नी लक्ष्मी पांच दिन पूर्व संदिग्ध हालात में लापता हो गई थी। गुरुवार को थापला गांव (ताड़ीखेत) में अजनबी महिला के घूमने पर ग्रामीणों को संदेह हुआ। पूछताछ में वह स्पष्ट नहीं बता सकी लेकिन अपने पति व मल्लीताल नैनीताल का जिक्र किया। नायब तहसीलदार मोहन सिंह नेगी ग्रामीणों की सूचना पर राजस्व उपनिरीक्षक महेंद्र सिंह चौड़िया, भपाल गिरी गोस्वामी को लेकर क्षेत्र में पहुंचे। उसे उपजिलाधिकारी कार्यालय लाया गया। एसडीएम एपी वाजपेयी ने नैनीताल पुलिस-प्रशासन से संपर्क साधा तो महिला की गुमशुदगी का खुलासा हो गया। तब उसे पति दिनेश के सुपुर्द कर दिया गया। प्रशासन के मुताबिक महिला मानसिक रूप से परेशान है। संभवत: इसी वजह से वह घर से निकल यहां तक पहुंच गई होगी।

chat bot
आपका साथी