एनी बेसेंट फेलोशिप में आरक्षण को लेकर छात्र घुसे बीएचयू केंद्रीय कार्यालय में

बीएचयू में एनी बेसेंट फेलोशिप योजना आरंभ होते ही विवादों में घिर गई है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 12 Aug 2022 04:02 AM (IST) Updated:Fri, 12 Aug 2022 04:02 AM (IST)
एनी बेसेंट फेलोशिप में आरक्षण को लेकर छात्र घुसे बीएचयू केंद्रीय कार्यालय में
एनी बेसेंट फेलोशिप में आरक्षण को लेकर छात्र घुसे बीएचयू केंद्रीय कार्यालय में

एनी बेसेंट फेलोशिप में आरक्षण को लेकर छात्र घुसे बीएचयू केंद्रीय कार्यालय में

-धरी रह गई सुरक्षा व्यवस्था, कुलपति कार्यालय के समक्ष बैठे धरने पर

-फेलोशिप में ओबीसी, एससी, एसटी व ईडल्यूएस के लिए सीटें आरक्षित करने की मांग

जागरण संवाददाता, वाराणसी : बीएचयू में एनी बेसेंट फेलोशिप योजना आरंभ होते ही विवादों में घिर गई है। फेलोशिप में नियमानुसार आरक्षण की मांग को लेकर गुरुवार को बहुजन छात्र मोर्चा के सदस्य केंद्रीय कार्यालय के अंदर घुस गए और कुलपति कार्यालय के समक्ष धरने पर बैठ गए। छात्रों को समझाने के लिए पहुंचे विश्वविद्यालय प्राक्टोरियल बोर्ड और प्रशासन के लोगों के बीच काफी बहस भी हुई। छात्रों को वहां से उठाने के सारे प्रयास निष्फल रहे।

धरना दे रहे छात्रों का कहना था कि इस फेलोशिप में आरक्षण की कोई बात ही नहीं की गई है। यह अन्याय है। ओबीसी, एससी, एसटी व ईडब्ल्यूएस के लिए नियमानुसार सीटें आरक्षित की जानी चाहिए। बहुजन छात्र मोर्चा बीएचयू इकाई के उपाध्यक्ष अजय कुमार भारती ने कहा कि यह फेलोशिप संविधान के विरुद्ध है। विश्वविद्यालय प्रशासन को अपना फैसला वापस लेना होगा। आरक्षण के नियमों को समाहित करने के बाद ही फिर से पंजीकरण की प्रक्रिया चालू की जाए। नहीं तो आंदोलन काफी बड़े स्तर पर होगा। इस दौरान मृत्युंजय तिवारी, अभिषेक सिंह पतंजलि आदि थे।

chat bot
आपका साथी