वाराणसी में उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा करेंगे रन फार यूनिटी आयोजन का शुभारंभ

वल्लभ पटेल की जयंती पर आयोजित रन फार यूनिटी में प्रदेश के उप मुख्यंत्री डा. दिनेश शर्मा व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सांसद डा. महेंद्र नाथ पांडेय शामिल होंगे।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Tue, 30 Oct 2018 10:20 PM (IST) Updated:Tue, 30 Oct 2018 10:20 PM (IST)
वाराणसी में उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा करेंगे रन फार यूनिटी आयोजन का शुभारंभ
वाराणसी में उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा करेंगे रन फार यूनिटी आयोजन का शुभारंभ

वाराणसी (जेएनएन) । देश के प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभ पटेल की 143वीं जयंती पर बुधवार को भाजपा की आयोजित 'रन फार यूनिटी' में प्रदेश के उप मुख्यंत्री डा. दिनेश शर्मा व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सांसद डा. महेंद्र नाथ पांडेय भी शामिल होंगे। काशी क्षेत्र की सभी 71 विधान सभाओं में विधान सभा स्तर पर भाजपा की ओर से दौड़ का आयोजन किया गया है। सेवापुरी विधानसभा में 'रन फार यूनिटी' के तहत दौड़ बुधवार को सुबह 8 बजे राजातालाब पुलिस चौकी के बगल से प्रारंभ होगी जो विश्वकर्मा मंदिर तक जाएगी।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा शामिल होंगे। अजगरा विधानसभा के कार्यकर्ता भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद डॉ महेंद्र नाथ पांडेय के मुख्य आतिथ्य में हरहुआ ब्लाक पर स्थित सरदार बल्लभ पटेल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के पश्चात वहा से दौड़ लगाकर मुर्दाहा बाजार तक जाएंगे। क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी ने बताया कि शहर दक्षिणी विधान सभा के कार्यकर्ता लहुराबीर चौराहे पर स्थित आजाद पार्क से दौड़ लगाते हुए मलदहिया चौराहे पर स्थित सरदार बल्लभ भाई पटेल की मूर्ति पर पहुंचेंगे। यहां राज्यमंत्री डा. नीलकंठ तिवारी मुख्य अतिथि के रूप अगुवाई करेंगे।

उत्तरी विधान सभा के कार्यकर्ता विधायक रविन्द्र जायसवाल के नेतृत्व में तेलियाबाग स्थित चौरी माता मंदिर से दौड़ लगाते हुए मलदहिया स्थित सरदार पटेल की मूर्ति पर पहुंचेंगे। कैंट विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता  विधायक सौरभ श्रीवास्तव के नेतृत्व में सिगरा स्टेडियम से होते हुए मलदहिया आएंगे। शिवपुर विधान सभा के कार्यकर्ता राज्यमंत्री अनिल राजभर के नेतृत्व में संदहा स्थित रिंग रोड से दौड़ लगाते हुए दानुपुर तक जाएंगे। रोहनिया विधान सभा के कार्यकर्ता विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह की अगुवाई में रोहनिया स्थित गांधी चबूतरा से मोढ़ेला तक जाएंगे। पिंडरा विधान सभा क्षेत्र में विधायक डॉ अवधेश सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता पिंडरा स्थित पार्टी कार्यालय से बड़ागांव तक जाएंगे। 

chat bot
आपका साथी