वाराणसी के कपसेठी इलाके में विवाहिता ससुराल में दरवाजे पर दे रही धरना , डायल की 112 नंबर

कपसेठी थाना क्षेत्र के मधुमक्खियां गांव में रविवार सायंकाल प्रीति तिवारी नामक विवाहिता ससुराल में मुख्य दरवाजे के सामने धरने पर बैठ गई।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Sun, 12 Apr 2020 08:21 PM (IST) Updated:Sun, 12 Apr 2020 08:21 PM (IST)
वाराणसी के कपसेठी इलाके में विवाहिता ससुराल में दरवाजे पर दे रही धरना , डायल की 112 नंबर
वाराणसी के कपसेठी इलाके में विवाहिता ससुराल में दरवाजे पर दे रही धरना , डायल की 112 नंबर

वाराणसी, जेएनएन। कपसेठी थाना क्षेत्र के मधुमक्खियां गांव में रविवार सायंकाल प्रीति तिवारी नामक विवाहिता ससुराल में मुख्य दरवाजे के सामने धरने पर बैठ गई। जबकि ससुराल के लोगों ने मुख्य दरवाजा अंदर से बंद कर दिया है। घटना की जानकारी महिला ने 112 नम्बर पर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस पूछताछ कर वापस हो गयी। प्रीती तिवारी इसके पूर्व भी तीन मार्च को ससुराल के मुख्य दरवाजे पर धरना दिया था। उस समय धौकलगंज पुलिस ने ससुराल वालों को समझाकर अंदर करवा दिया था।

बताया जाता है कि कुड़ी गांव निवासी अशोक पाठक की पुत्री प्रीती पाठक की शादी कपसेठी थाना क्षेत्र के मधुमक्खियां गांव निवासी दीनदयाल तिवारी के साथ एक वर्ष पहले हुई थी। शादी के बाद से छह महीने तक वह अपने ससुराल में रही इसके बाद पति ने उसे मायके भेज दिया था और कहा कि तीन महीने बाद पुनः तुम को बुलाएंगे। तीन माह महीने बीतने के बाद भी जब उसे नहीं बुलाया तो विवाहिता तीन मार्च को ससुराल पहुची उसे देखते ही ससुराल के लोग अंदर से दरवाजे बंद कर दिये तो वह पर धरने पर बैठ गयी। जानकारी होते ही धौकलगंज पुलिस मौके पर पहुंची और विवाहिता को मकान के अंदर कराया। इसके बाद 6 अप्रैल को विवाहिता ने पति, सास, ससुर समेत चार के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा भी दर्ज कराया है इस बीच अपने मायके वालों के  साथ रविवार को विवाहिता सीधे मधुमक्खियां गांव पहुंची। उसे देखते ही ससुराल वालों ने मुख्य दरवाजा बंद कर दिया और कहा कि तुमको यहां नहीं रहना है इसके बाद प्रीति तिवारी मुख्य दरवाजे के पास धरने पर बैठ गयी है। घटना की जानकारी होते ही धौकलगंज पुलिस मौके पर पहुंची और समझाने का प्रयास किया। इस संबंध में प्रीति तिवारी का कहना है कि यह मेरी दूसरी शादी है इसके पहले जिस लड़की से शादी दीनदयाल तिवारी की हुई थी उसके साथ भी मेरे ससुराल के लोगों ने यही किया था। विवाहिता ने इस सम्बंध में खुद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व ग्रामीण पुलिस अधीक्षक से बात भी किया।

chat bot
आपका साथी