हेयरकट व टैटू में दिखा चंद्रयान-2 की सफलता, काशी के युवाओं ने मनाया जश्न

एक तरफ सावन का उत्साह तो दूसरी ओर भारत के दूसरे चंद्रयान-2 को सोमवार को प्रक्षेपित किए जाने से लोगों में खुशी की लहर दौड़ उठी।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Mon, 22 Jul 2019 08:53 PM (IST) Updated:Tue, 23 Jul 2019 10:02 AM (IST)
हेयरकट व टैटू में दिखा चंद्रयान-2 की सफलता, काशी के युवाओं ने मनाया जश्न
हेयरकट व टैटू में दिखा चंद्रयान-2 की सफलता, काशी के युवाओं ने मनाया जश्न

वाराणसी, जेएनएन। एक तरफ सावन का उत्साह तो दूसरी ओर भारत के दूसरे चंद्रयान-2 को सोमवार को प्रक्षेपित किए जाने से लोगों में खुशी की लहर दौड़ उठी। ऐसे में काशी के कुछ युवाओं ने इस खुशी को अलग ही अंदाज में बयां की। युवाओं ने हेयर कटकर करवाया जिसमें चंद्रयान-2 का लोगो अपने सिर में बनवाया। उधर लड़कियां भी पीछे नहीं रहीं उन्होंने अपने चेहरे पर अस्थायी चंद्रयान का टैटू बनवाया। चंद्रयान को लेकर काशी के लोग दोपहर से ही काफी उत्‍साहित थे।

कैंटोमेंट निवासी हेयर ड्रेसर व टैटू विशेषज्ञ साजिद इकबाल ने महमूरगंज स्थित एक कांवरिया शिविर में अपनी टीम के साथ स्टॉल लगाया। यहां थके हुए कांवरियों को निश्शुल्क मसाज दिया। इस दौरान जैसे ही चंद्रयान -2 के प्रक्षेपित होने की सूचना आई कांवरियों में खुशी की लहर दौड़ गई। साजिद ने बताया इस खुशी को दोगुना करने के लिए कांवरियों के हेयर कट किया जिसमें चंद्रयान -2 का लोगो बनाया।

साजिद ने बताया यह डिजाइन बनाना काफी कठिन है लेकिन उत्साह और हुनर ने साथ दिया तो आकृति उकेर दी। इसके साथ ही लड़कियों ने जब लड़कों को हेयरकट में चंद्रयान बनवाते देखा तो उन्होंने भी चेहरे पर टैटू बनवाया। महमूरगंज की निधि ने चंद्रयान -2 का का टैटू बड़े चाव से चेहरे पर बनवाया और अपनी दोस्तों को भी इसके बारे में बताया। उनका कहना था कि हम काशीवासी इस उपलब्धि को फीके फीके नहीं बल्कि शान से मनाएंगे। लड़कियों ने टैटू बनवाने के साथ ही शुभकामना संदेश भी लिखवाया।

chat bot
आपका साथी