जौनपुर में सपा विधायक से भाई ने बताया जान का खतरा, फेसबुक पर लिखने के बाद कुछ घंटों में डिलीट हो गया पोस्ट

मल्हनी से सपा विधायक लकी यादव पर उनके छोटे भाई ने जान का खतरा बताते हुए फेसबुक पर पोस्ट किया है। हालांकि कुछ घंटों बाद ही पोस्ट को डिलीट भी कर दिया गया। पूछने पर दोनों ही भाई पूरे घटनाक्रम पर बीच-बचाव कर रहे हैं।

By Deepak UpadhyayEdited By: Publish:Tue, 04 Oct 2022 07:41 PM (IST) Updated:Tue, 04 Oct 2022 07:41 PM (IST)
जौनपुर में सपा विधायक से भाई ने बताया जान का खतरा, फेसबुक पर लिखने के बाद कुछ घंटों में डिलीट हो गया पोस्ट
जौनपुर : मल्हनी विधानसभा क्षेत्र से सपा विधायक लकी यादव के छोटे भाई ओम यादव का फेसबुक पोस्ट ।

जौनपुर, जागरण संवाददाता। मल्हनी से सपा विधायक लकी यादव पर उनके छोटे भाई ने जान का खतरा बताते हुए फेसबुक पर पोस्ट किया है। हालांकि कुछ घंटों बाद ही पोस्ट को डिलीट भी कर दिया गया। पूछने पर दोनों ही भाई पूरे घटनाक्रम पर बीच-बचाव कर रहे हैं। लकी यादव सपा के कद्दावर नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. पारसनाथ यादव के पुत्र हैं।

  लकी यादव के छोटे भाई ओम यादव की आइडी से सोमवार की रात में फेसबुक पर पोस्ट डाली गई थी। इसमें लिखा कि ओम यादव के साथ भविष्य में अगर किसी प्रकार की अप्रिय घटना घटती है या उनके ऊपर कोई जानलेवा हमला होता है तो इसके जिम्मेदार उनके सगे भाई विधायक लकी यादव होंगे। पिता पूर्व कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव के निधन के बाद से उनके तीन पुत्रों में मनमुटाव की चर्चा चल रही थी।

2022 के विधानसभा चुनाव से पहले यह तकरार सामने भी आई। हालांकि टिकट मिलने के बाद मामले को शांत कर लिया गया था। ओम व उनकी पत्नी का निर्विरोध बीडीसी होने के बाद भी प्रमुख चुनाव में न उतरना मनमुटाव का कारण माना जा रहा है।

गलत खबर है, मेरी आइडी हो गई हैक

यह गलत खबर है। मेरी फेसबुक आइडी हैक हो गई थी। यह पोस्ट कैसे हुआ, मुझे इसकी जानकारी नहीं है।

-ओम यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य।

मैनें नहीं देखी पोस्ट

मैनें पोस्ट देखा नहीं है, छोटे भाई से गलती से पोस्ट गया था उसको कुछ देर बार डिलीट कर दिया गया। हमारे बीच कोई मतभेद व मनभेद नहीं है।

- लकी यादव, विधायक, मल्हनी।

chat bot
आपका साथी