सरपत में आग लगने से बालक की झुलस कर मौत, घटना के बाद परिजनों में कोहराम

सदर कोतवाली क्षेत्र के बिछियां कला गांव के सिवान में रविवार को सरपत और झाड़-झंखाड़ में आग लग गयी। इस दौरान 8 वर्षीय बालक की झुलसने से मौत हो गयी।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Sun, 28 Apr 2019 01:31 PM (IST) Updated:Sun, 28 Apr 2019 01:31 PM (IST)
सरपत में आग लगने से बालक की झुलस कर मौत, घटना के बाद परिजनों में कोहराम
सरपत में आग लगने से बालक की झुलस कर मौत, घटना के बाद परिजनों में कोहराम

चंदौली, जेएनएन। सदर कोतवाली क्षेत्र के बिछियां कला गांव के सिवान में रविवार को सरपत और झाड़-झंखाड़ में आग लग गयी। इस दौरान 8 वर्षीय बालक की झुलसने से मौत हो गयी। घटना में बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मौका मुआयना करने के साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। 

अब्दुल आजाद का पुत्र आहिल गांव के अन्य लड़कों के साथ रविवार की दोपहर सिवान में गया था। बच्चे खेल रहे थे। इसी बीच सरपत और झाड़ झंखाड़ में अचानक आग लग गयी। भीषण गर्मी और तेज हवा के चलते देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। अन्य बच्चे वहां से भाग निकले। लेकिन आहिल आग की लपटों के बीच घिर गया। इससे गंभीर रूप से झुलस गया।

बच्चों ने घर जाकर ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। लोग जब तक पहुंचकर आग पर काबू पाते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद घर मे कोहराम मच गया। आहिल तीन भाई-बहन में सबसे बड़ा था। बड़े बेटे की मौत से मां नजीबुन बेगम को गहरा सदमा लगा। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की।

chat bot
आपका साथी