Move to Jagran APP

अकबरपुर लोकसभा सीट: भोले सिंह के लिए पत्नी ने छोड़ा मैदान, नामांकन लिया वापस; अब नौ प्रत्याशियों के बीच जंग

अकबरपुर क्षेत्र से 15 लोगों ने पर्चे भरे थे। इनमें से पांच के पर्चे गलितयों के कारण खारिज हो गए थे। 10 प्रत्याशी मैदान में थे। निर्दलीय प्रेमशीला ने सोमवार को नामांकन पत्र वापस ले लिया। इस तरह अब भाजपा से देवेंद्र सिंह उर्फ भोले सिंह सपा से राजाराम पाल बसपा से राजेश द्विवेदी प्रमुख दलों के प्रत्याशी मैदान में हैं।

By Jagran News Edited By: Riya Pandey Published: Mon, 29 Apr 2024 08:22 PM (IST)Updated: Mon, 29 Apr 2024 08:22 PM (IST)
अकबरपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी भोले के लिए पत्नी ने नामांकन लिया वापस

जागरण संवाददाता, कानपुर। अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह उर्फ भोले सिंह के लिए पत्नी प्रेमशीला ने मैदान छोड़ दिया है। अब इस सीट पर नौ प्रत्याशियों के बीच जंग होगी।

loksabha election banner

अकबरपुर क्षेत्र से 15 लोगों ने पर्चे भरे थे। इनमें से पांच के पर्चे गलितयों के कारण खारिज हो गए थे। 10 प्रत्याशी मैदान में थे। निर्दलीय प्रेमशीला ने सोमवार को नामांकन पत्र वापस ले लिया। इस तरह अब भाजपा से देवेंद्र सिंह उर्फ भोले सिंह, सपा से राजाराम पाल, बसपा से राजेश द्विवेदी प्रमुख दलों के प्रत्याशी मैदान में हैं।

सभी जन पार्टी से अशोक पासवान, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से चन्द्रेश सिंह, राष्ट्रीय जन उत्थान पार्टी से राम गोपाल, राष्ट्रीय संस्कृति पार्टी से विपिन कुमार, निर्दलीय योगेश जायसवाल और राजाराम भी ताल ठोकेंगे।

सभी प्रत्याशी मैदान में डटे

शहर लोकसभा क्षेत्र में सभी प्रत्याशी मैदान में डटे हैं। सोमवार को किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र वापस नहीं लिया है। अब तीन प्रमुख दलों के साथ 11 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा।

शहर संसदीय क्षेत्र से 24 उम्मीदवारों ने नामांकन कराया था। नामांकन पत्रों में विभिन्न गलतियों के कारण 13 नामांकन पत्र निरस्त कर दिए गए थे। अब प्रमुख रूप से कांग्रेस प्रत्याशी आलोक मिश्रा, भाजपा प्रत्याशी रमेश अवस्थी और बसपा के कुलदीप भदौरिया मैदान में होंगे।

सभी जन पार्टी से अशोक पासवान, आल इंडिया फारवर्ड ब्लाक के प्रशस्त धीर, सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर आफ इंडिया (कम्युनिस्ट) के वालेंद्र कटियार, प्राउटिस्ट ब्लाक इंडिया संजय सिंह, निर्दलीय अजय कुमार मिश्रा, अरविंद कुमार श्रीवास्तव, आलोक मिश्रा और मनोज कुमार भी चुनावी रण में अपनी किस्मत आजमाएंगे।

यह भी पढ़ें- Bareilly Lok Sabha Seat : संतोष गंगवार को टिकट नहीं मिलने से गांव वाले भी मायूस, बताया- उनके जैसा जमीनी नेता बरेली क्षेत्र में...


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.