विवादित बोल के बाद भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा - 'मैंने मंत्री को नहीं बल्कि खुद को आवारा कहा था'

विवादों में रहने वाले भाजपा के बैरिया विधायक द्वारा दूसरे नेता को आवारा कहे जाने के बाद इस मामले में अब स्‍पष्‍टीकरण आया है।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Sun, 13 Oct 2019 01:28 PM (IST) Updated:Sun, 13 Oct 2019 01:53 PM (IST)
विवादित बोल के बाद भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा - 'मैंने मंत्री को नहीं बल्कि खुद को आवारा कहा था'
विवादित बोल के बाद भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा - 'मैंने मंत्री को नहीं बल्कि खुद को आवारा कहा था'

बलिया, जेएनएन। विवादों में रहने वाले भाजपा के बैरिया विधायक द्वारा दूसरे नेता को 'आवारा' कहे जाने के बाद इस मामले में अब स्‍पष्‍टीकरण आया है। बैरिया में भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा है कि मैंने किसी मंत्री को आवारा नहीं कहा है बल्कि खुद को आवारा और राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला को कुंवारा बताया था। जो लोग मंत्री को आवारा करार देने की बात कर रहे हैं, वह गलत हैं। मेरी ऐसी कोई भाव-भावना नहीं थी। विधायक ने बताया कि बलिया की जनसभा में मैंने अपने को ही आवारा बताया था।

विधायक सुरेंद्र सिंह रविवार को बैरिया में डाक बंगले में पत्रकारों से मुखातिब थे। उन्होंने स्पष्ट किया कि भ्रष्टाचार का विरोध व गरीबों के हितों की लड़ाई कुछ लोगों को रास नहीं आ रही है। वैसे लोग मेरे संदर्भ में भ्रम फैलाने में लगे हुए हैं किंतु इससे मैं विचलित होने वाला नहीं हूं। मैं भ्रष्टाचार, आनाचार के खिलाफ संघर्ष करता रहूंगा। गरीबों के हितों की रक्षा के लिए मैं किसी भी हद तक जा सकता हूं। सुरेंद्र सिंह ने जनता -जनार्दन से आग्रह किया कि कहीं भी कोई भ्रष्टाचार उन्हें दिख रहा है तो वे बेझिझक मुझे बताएं, मैं उसके खिलाफ आवाज बुलंद करूंगा। इस अवसर पर पूर्व प्रधान शक्ति सिंह, परशुराम सिंह, संजय सिंह, रवींद्र सिंह गुडडू सहित भाजपा के दर्जनों कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी