मुंबई एयरपोर्ट पर एयर इंडिया ग्राउंड स्टाफ हड़ताल पर, विमान लेट

मुंबई एयरपोर्ट पर एयर इंडिया में संविदा पर काम करने वाले कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से विमानों के परिचालन प्रभावित हुआ है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 08 Nov 2018 01:36 PM (IST) Updated:Thu, 08 Nov 2018 01:36 PM (IST)
मुंबई एयरपोर्ट पर एयर इंडिया ग्राउंड स्टाफ हड़ताल पर, विमान लेट
मुंबई एयरपोर्ट पर एयर इंडिया ग्राउंड स्टाफ हड़ताल पर, विमान लेट

वाराणसी : मुंबई एयरपोर्ट पर एयर इंडिया में संविदा पर काम करने वाले कर्मचारी बुधवार देर रात से धरने पर बैठे हैं। कर्मचारियों के धरने पर बैठने के चलते मुंबई एयरपोर्ट पर आने और जाने वाले विमान देर से चल रहे हैं। यही कारण है की मुंबई से वाराणसी के बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आने वाला एयर इंडिया का विमान एआइ 695 भी गुरुवार को अपने निर्धारित समय से देरी से वाराणसी आएगा। हालाकि विमान अभी मुंबई एयरपोर्ट से वाराणसी के लिए उड़ान भी नहीं भरा है जिससे यह स्पष्ट नहीं हो पाया है की विमान कब वाराणसी पहुंचेगा। इधर अधिकारियों ने कहा की दोपहर 12 बजे के बाद विमान मुंबई से वाराणसी के लिए उड़ान भरेगा। मालूम हो की एअर इंडिया एयरलाइंस में एयर इंडिया ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के द्वारा मुंबई एयरपोर्ट पर संविदा पर काम करने वाले ग्राउंड स्टाफ को दीपावली पर बोनस नहीं मिला। बोनस न मिलने से नाराज कर्मचारी बुधवार की रात से हड़ताल पर हैं। कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने के चलते मुंबई एयरपोर्ट से मुंबई आने और जाने वाले एयर इंडिया के अधिकतर विमान देर से चल रहे हैं। हड़ताल को लेकर स्थानीय अधिकारियों ने अनभिज्ञता जाहिर की है। ज्ञात हो कि कल बेंगलुरु से वाराणसी की विमान सेवा शुरू हुई है। दीपावली को देखते हुए जहां विमानों की संख्या बढ़ाई जा रही है। वहीं हड़ताल के चलते विमानों के विलंबित होने का जोखिम यात्रियों को उठाना पड़ रहा है। देर तक यात्री हवाईअड्डे पर परेशान दिखाई पड़े। विमानों के उड़ान की अनिश्चतता को देखते हुए भी हवाईअड्डा प्रशासन की ओर से कोई सहूलियत नहीं बरती जा रही है।

chat bot
आपका साथी