33 प्रत्याशियों की चुनावी परीक्षा आज

वाराणसी : महात्मा गाधी काशी विद्यापीठ छात्रसंघ के विभिन्न पदों के लिए 26 सितंबर को सुबह आठ बजे से दो

By Edited By: Publish:Mon, 26 Sep 2016 02:00 AM (IST) Updated:Mon, 26 Sep 2016 02:00 AM (IST)
33 प्रत्याशियों की चुनावी परीक्षा आज

वाराणसी : महात्मा गाधी काशी विद्यापीठ छात्रसंघ के विभिन्न पदों के लिए 26 सितंबर को सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक मतदान होगा। 7896 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतगणना बाद विजई प्रत्याशियों के नाम की घोषणा होगी।

चुनाव में अध्यक्ष समेत चार पदों के लिए 19 जबकि पांच संकाय प्रतिनिधियों के लिए 14 प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं। वहीं दो संकाय प्रतिनिधि पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।

विश्वविद्यालय के इतिहास में पहली बार ओएमआर पर आधारित बैलेट पेपर का प्रयोग होगा। मतदाताओं को मनपसंद प्रत्याशियों के नाम के सामने बने गोला को काले पेन से भरना होगा। छात्रसंघ के चुनाव में पहली बार नोटा (इनमें से कोई नहीं) का विकल्प भी रहेगा।

चुनाव अधिकारी प्रो. शंभू उपाध्याय ने बताया कि सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। जुलूस को रोकने के लिए विद्यापीठ मार्ग पर बैरिकेडिंग कराई गई है। दूसरी ओर जिला प्रशासन ने चुनाव के दौरान विद्यापीठ मार्ग पर आम लोगों के लिए आवागमन प्रतिबंधित कर दिया है। मानविकी संकाय में 16 सीसी कैमरा लगाया गया है। इसके अलावा वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।

स्कैन मशीन से मतगणना

ओएमआर पर आधारित बैलेट पेपर होने के कारण इस वर्ष मतगणना स्कैन मशीन से होगी। मतगणना के लिए तीन स्कैनर मंगाए गए हैं। एक स्कैनर मशीन एक घंटे में दो हजार मतपत्रों की गणना करने में सक्षम है।

घर बैठे देखें रुझान व परिणाम

खास बात यह भी है कि इस वर्ष न केवल चुनाव परिणाम अपितु रुझान भी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। ऐसे में घर बैठे परिणाम व रुझान देख जा सकता है।

आने-जाने की व्यवस्था

चीफ प्रॉक्टर प्रो. योगेंद्र सिंह के मुताबिक विश्वविद्यालय के अध्यापकों, अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए प्रवेश व निकास कुलपति आवास के बगल वाले गेट से होगा। वहीं मतदान के लिए छात्रों को मानविकी संकाय में प्रवेश मुख्य द्वार से व निकास पोस्ट आफिस के बगल वाले गेट से होगा। इसी प्रकार छात्राओं के लिए प्रवेश व निकास की व्यवस्था कुलपति आवास के बगल वाले गेट से की गई है।

अध्यापक कालोनी में पार्किंग

चुनाव ड्यूटी में लगे अध्यापकों, अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए पार्किंग की व्यवस्था राजकीय बालिका इंटर कालेज के सामने अध्यापक कालोनी में की गई है।

चुनाव मैदान में ये प्रत्याशी

अध्यक्ष पद पर 07

अनूप कुमार सोनकर, अश्वनी सिंह, आयुष कुमार जायसवाल, प्रशांत कुमार राय, मंगला प्रसाद मिश्रा, यतेंद्र कुमार सिंह व रविभान सिंह।

उपाध्यक्ष पद पर 03

कृष्णवीर सिंह, प्रेम प्रकाश गुप्ता व मनीष कुमार चौधरी।

महामंत्री पद पर 03

राघवेंद्र कुमार चौबे, विकास तिवारी व समीर कुमार मिश्रा।

पुस्तकालय मंत्री पद पर 06

अंगद यादव, अविनाश कुमार गुप्ता, दिनेश कुमार, दीपक उपाध्याय, रंजेश चौबे व शशिकेश तिवारी।

संकाय प्रतिनिधियों में

मानविकी संकाय:

राहुल तिवारी, विक्रम कुमार व शिवम कुमार।

समाज विज्ञान संकाय :

आकाश कुमार चंद्रा, रोशन कुमार राय, सद्दाम हुसैन व सूरज कुमार।

वाणिज्य संकाय :

मोहम्मद जफर व शुभम कुमार पांडेय।

संकाय समाज कार्य :

दिग्वजय सिंह व पंकज पांडेय।

विज्ञान व प्रौद्योगिकी संकाय :

गौतम सिंह, सत्यवीर कुमार व सुधांशु सोनी।

मतदान के लिए जरूरी बातें

-मतदान : सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक।

-कुल मतदाता : 7896

छात्र : 4728, छात्राएं : 3168

- बार कोड से मतदाताओं की पहचान।

- मतदान के लिए बने 20 बूथ। इसमें छात्रों के लिए 11 व छात्राओं के लिए नौ बूथ।

-मतदान के लिए परिचय पत्र व शुल्क रसीद की मूल कापी जरूरी।

- परिणाम घोषित होने के तत्काल बाद विजयी प्रत्याशियों का शपथ ग्रहण।

chat bot
आपका साथी