कांग्रेस : फ्रंटल संगठनों ने संभाली कमान

By Edited By: Publish:Sat, 19 Apr 2014 07:42 PM (IST) Updated:Sat, 19 Apr 2014 07:42 PM (IST)
कांग्रेस : फ्रंटल संगठनों ने संभाली कमान

जागरण संवाददाता, वाराणसी :

कांग्रेस ने अंतिम दौर में फ्रंटल संगठनों की भी सक्रियता बढ़ाने की कवायद तेज कर दी है। उन्हें मतदाताओं को प्रेरित करने, उनकी मतदान से जुड़ी समस्याएं दूर करने समेत कई जिम्मेदारी सौंपने की कवायद की गई है। इस बाबत प्रदेश महासचिव, जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष की संयुक्त कमेटी बनाई गई है।

लोकसभा चुनाव के बाबत युवक कांग्रेस, महिला मोर्चा, इंटक, छात्र संगठन आदि की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। इन संगठनों के अपने वर्ग से जुड़े मतदाताओं से व्यक्गित तौर पर मिलने, उनकी सुनने और मतदान से जुड़ी समस्याएं दूर कराने की जिम्मेदारी दी गई है। वोटर आइडी, मतदाता सूची में नाम, मतदान पर्ची घर-घर पहुंचाने आदि कार्य किए जाने हैं।

नए सिरे से मानीटरिंग

लोकसभा चुनाव के बाबत कांग्रेस ने सभी फ्रंटल संगठनों की भूमिका निर्धारित कर दी है। अब अंतिम दौर चल रहा है। इस कारण उनके क्रिया कलापों की मानीटरिंग कराई जा रही है। नए सिरे से जिम्मेदारी सौंप कर परिणाम लेने की कवायद की गई है।

-प्रजानाथ शर्मा, जिलाध्यक्ष।

छावनी क्षेत्र में सक्रियता

लोकसभा चुनाव के बाबत अब पार्टी ने छावनी क्षेत्र में भी सक्रियता बढ़ा दी है। स्थानीय कार्यकर्ता अब घर-घर जाकर मतदान में भाग लेने को प्रेरित कर रहे हैं। इसमें फ्रंटल संगठनों की भूमिका अधिक है।

-शैलेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष

छावनी परिषद, वाराणसी।

chat bot
आपका साथी