Move to Jagran APP

शादी के बाद लुटेरी दुल्हन गहने लेकर हुई फरार, पुलिस ने ठगी के गिरोह का किया भंडाफोड़; राजस्थान से भी है कनेक्शन

Sonbhadra News शादी के बाद लुटेरी दुल्हन दूल्हा को छोड़कर फरार हो गई। शादी से पहले ही कन्या पक्ष ने वर पक्ष से एक लाख 80 हजार रुपये सोने व चांदी के आभूषण ले लिए थे। कन्या पक्ष वाले वर से और धन की मांग कर रहे थे। शुक्रवार की रात यह घटना राबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई।

By julfequar haider khan Edited By: Abhishek Pandey Published: Sun, 28 Apr 2024 09:33 AM (IST)Updated: Sun, 28 Apr 2024 09:33 AM (IST)
शादी करने के बाद फरार हो गई लुटेरी दुल्हन, छह लोग गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, सोनभद्र। शादी के बाद लुटेरी दुल्हन दूल्हा को छोड़कर फरार हो गई। शादी से पहले ही कन्या पक्ष ने वर पक्ष से एक लाख 80 हजार रुपये, सोने व चांदी के आभूषण ले लिए थे। कन्या पक्ष वाले वर से और धन की मांग कर रहे थे।

loksabha election banner

शुक्रवार की रात यह घटना राबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वर पक्ष के छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें से तीन लोग मध्यप्रदेश के निवासी हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कालू सिंह ने पुलिस लाइन सभागार में मीडिया कर्मियों को बताया कि जिले में एक ऐसा गिरोह है, जो धन लेकर लड़के की शादी कराने के नाम ठगी करता है। इस गिरोह में एक युवती भी है, जो खुद शादी करती है और फिर अपने हिस्से का धन और आभूषण लेकर फरार हो जाती है।

शुक्रवार को राजस्थान से कुछ लोग लड़के की शादी कराने सोनभद्र आए थे। शादी से पहले कन्या पक्ष को एक लाख 80 हजार रुपये, सोने का मंगलसूत्र, अंगूठी, पायल, बिछिया आदि उपहार में दिए। शादी की रस्म होने के बाद दुल्हन की विदाई हुई। इसके बाद दुल्हन रास्ते में झांसा देकर फरार हो गई। वर पक्ष ने शिकायत की तो राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरोह की जांच कर गिरोह चार्ट बनाया जाएगा।

गढ़वा थाना क्षेत्र के हैं तीन आरोपित

एएसपी ने बताया कि शादी के नाम पर ठगी का गिरोह चलाने वाले मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिला के गढ़वा थाना क्षेत्र के लमसरई गांव के हैं। इस गांव की फूलगेना साकेत उर्फ रानी, गिरजा कुमारी साकेत व सीमा साकेत को गिरफ्तार किया गया है। रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के डोमरिया गांव के नीरज सिंह, सरोज व चुर्क निवासी गीता यादव उर्फ शिवांगी यादव को भी हिरासत में लिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.